Bihar Metro News: बिहार के चार शहरों में बन रहे मेट्रो का क्या है हाल, जानें अधिकारी ने क्या बताया
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 29 Nov 2024 11:13 PM
Muzaffarpur Metro
Bihar Metro News: मेट्रो को लेकर मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर और गया में सर्वे का काम जारी है. इस संबंध में नवंबर तक रिपोर्ट देनी थी लेकिन अब इसके लिए नई समय सीमा निर्धारित की गई है.
Bihar Metro News: बिहार की पहली मेट्रो पटना में बन रही है, जो अगले वर्ष 15 अगस्त से शुरू हो जाएगी. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इस बात की जानकारी गुरुवार को दी थी. उन्होंने बताया था कि पटना मेट्रो अगले साल स्वतंत्रता दिवस से अपना परिचालन शुरू करेगी. इस बीच बिहार के चार शहरों में बनने जा रही मेट्रो पर भी तजा अपडेट आया है. चारों शहरों में सर्वे का काम कर रही एजेंसी ने सर्वे रिपोर्ट के लिए एक माह का अतिरिक्त समय मांगा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है.
अंतिम चरण में सर्वे का काम
सर्वे में जुड़े अधिकारियों के मुताबिक इसका काम अंतिम चरण में है. फाइनल रिपोर्ट बनाए जाने से पहले जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक होगी. इस मीटिंग में संबंधित जिले के जिलाधिकारी, क्षेत्र के विधायक, विधानपार्षद, मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षद भी रहेंगे. इस मीटिंग में संभावित रूट पर भी चर्चा होगी.
सिर्फ दरभंगा को लेकर हुई है बैठक
बताया जा रहा है कि अब तक सिर्फ दरभंगा मेट्रो को लेकर ही बैठक हुई है. बाकी मुजफ्फरपुर, भागलपुर और गया में अगले 15 दिन में बैठक होने की संभावना है. तीनों जिलों में बैठक के बाद ही फाइनल रिपोर्ट तैयार की जाएगी. इन चारों शहरों में आबादी काफी ज्यादा है. मेट्रो एलिवेटड होगी या भूमिगत इस बात पर अधिकारी सबसे अधिक चर्चा कर सकते हैं. इसके अलावा अधिकारियों को बताया गया है कि मेट्रो का रूट ऐसे तैयार किया जाए जिससे कम से कम घर प्रभावित हो.
इसे भी पढ़ें: पशुपति पारस को लेकर चिराग पासवान ने दिया बड़ा बयान, बोले- ‘मेरे और उनके खून में फर्क’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










