ePaper

समस्तीपुर में सीएसपी केंद्र से साढ़े 6 लाख की लूट, संचालक को मारी गोली

Updated at : 12 Mar 2023 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर में सीएसपी केंद्र से साढ़े 6 लाख की लूट, संचालक को मारी गोली

समस्तीपुर में रविवार को एक सीएसपी केंद्र से साढ़े 6 लाख की लूट की खबर है. लूटपाट के दौरान लुटेरों ने संचालक को गोली मार दी है. जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र में रविवार को सीएसपी केंद्र से बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने सीएसपी संचालक को गोली मारकर साढ़े छह लाख रुपये की लूट की है.

विज्ञापन

समस्तीपुर. समस्तीपुर में रविवार को एक सीएसपी केंद्र से साढ़े 6 लाख की लूट की खबर है. लूटपाट के दौरान लुटेरों ने संचालक को गोली मार दी है. जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र में रविवार को सीएसपी केंद्र से बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने सीएसपी संचालक को गोली मारकर साढ़े छह लाख रुपये की लूट की है. जख्मी सीएसपी संचालक की पहचान बरियारपुर गांव निवासी राजन कुमार के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने जख्मी संचालक को इलाज के लिए पीएचसी ले गये, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

बाइक पर सवार होकर आये थे दो लुटेरे

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राजन कुमार प्रखंड मुख्यालय चौक स्थित यूनियन बैंक के सीनियर संचालक का काम करता है. वह सुबह अपने ग्राहक सेवा केंद्र में था. इस दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे. एक बाइक पर ही था दूसरा सीएसपी में घुस गया. इसके बाद बदमाश ने रुपए से भरा बैग छीनने का प्रयास करने लगा. इसका विरोध करने पर बदमाशों ने राजन कुमार पर गोली चला दी. गोली मारकर बदमाशों ने रुपए से भरा बैग छीनकर किशनपुर की ओर फरार हो गये.

पहले भी होती रही है ऐसी लूटपाट 

पीड़ित के भतीजे ने बताया कि आज कल बदमाश सीएसपी केंद्र से ऐसी घटनाएं खूब अंजाम दे रहे हैं. उसने बताया कि आज चाचा को गोलीमार रुपए छीनकर भाग गये. तीन माह पहले भी बदमाशों ने मुझसे भी 50 हजार रुपए छीनकर फरार हो गये थे. इस मामले में आज भी पुलिस के हाथ खाली हैं. इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने फोन पर बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, हालांकि बदमाश फरार हो गये थे, बदमाशों की पहचान में पुलिस जुटी हुई है. कितने की लूट हुई है सीएसपी संचालक इसकी जानकारी देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन