Bihar News : आज से 11 रूटों पर चलेंगी बीएसआरटीसी की बस, पढ़ें बिहार की टॉप 5 खबरें

Published by :Pritish Sahay
Published at :01 Jun 2020 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar  News : आज से 11 रूटों पर चलेंगी बीएसआरटीसी की बस, पढ़ें बिहार की टॉप 5 खबरें

बीएसआरटीसी की नगर बस सेवा आज से शुरू हो जाएगी. ये बस शहर के 13 में से 11 प्रमुख रूटों में चलेंगी. पहले की तरह ही सुबह छह बजे से बसों का परिचालन किया जायेगा. रात में नौ बजे बस चलेंगी. दूसरी बड़ी खबर है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमरा ने अन्य बीमारियों के लिये निजी क्लिनिक और नर्सिंग होम को खोलने की बात कही है. तीसरी बड़ी खबर है कि राज्य में रविवार को कोरोना पॉजिटिवों की संख्या में 242 का इजाफा हुआ. इससे राज्य में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़कर 3807 हो गयी है. एक बड़ी खबर पुलिस विभाग की तरफ ते आ रही है. पुलिस ने मनीष हत्याकांड का उद्भेदन कर लिया है, साथ ही बेटे की हत्या में शामिल मां और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आइए बिहार राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं

विज्ञापन

बीएसआरटीसी की नगर बस सेवा सोमवार से शहर के 13 में से 11 प्रमुख रूटों में चलना शुरू हो जायेगी. पहले की तरह ही सुबह छह बजे से बसों का परिचालन किया जायेगा. रात में परिचालन की अवधि को 10 की बजाय नाइट कर्फ्यू के प्रावधान को देखते हुए नौ बजे तक कर दिया गया है. पहले दिन दो से तीन दर्जन बसों के चलने की संभावना है. हालांकि निगम के एक अधिकारी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर उससे ज्यादा बसें भी चलायी जा सकती हैं. यह यात्रियों की संख्या पर निर्भर करता है. बचे दो रूट कुर्जी और दीघा में सेवा शुरू करने पर निर्णय सोमवार को यात्रियों की जरूरत और परिचालन के अनुभव को देखते हुए लिया जायेगा. आज से अंतरजिला बसों का परिचालन भी होगा शुरू बीएसआरटीसी नगर सेवा के साथ साथ पटना से दूसरे जिलों के लिए चलने वाली लांग रूट की बसों का परिचालन भी आज से शुरू करेगा.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को मुख्य सचिव एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ कोविड-19 से बचाव के लिए किये जा रहे कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य राज्यों से आये बिहार के लोगों की पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर डोर टू डोर स्क्रीनिंग करायी जा रही है. इस दौरान अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को चिह्नित कर उनकी स्क्रीनिंग करने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों की टेस्टिंग अवश्य करें. उन्होंने कहा कि अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों के इलाज के लिये निजी अस्पताल एवं निजी क्लिनिक व नर्सिंग होम का संचालन भी सुचारू रूप से हो.

राज्य में रविवार को कोरोना पॉजिटिवों की संख्या में 242 का इजाफा हुआ. ये नये मरीज 26 जिलों में मिले हैं. बेगूसराय जिले में लगातार दूसरे दिन सबसे अधिक नये मरीज पाये गये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़कर 3807 हो गयी है. पटना जिला अब भी 252 पॉजिटिवों के साथ सर्वाधिक संक्रमितों वाला जिला बना हुआ है. वहीं, पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 209 मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ही स्वस्थ होकर घर लौटने वाले मरीजों की संख्या 1520 हो गयी है. वहीं, कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 23 हो गयी है.

कटेया थाने के देउरियां गांव में बीते 10 मई को गला रेतकर की गयी 12 वर्षीय मनीष की हत्या का राज सामने आने के बाद हत्या में शामिल मां व उसके प्रेमी से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया. घटना के दिन से ही पुलिस हत्या के कारणों को खंगालने में जुटी थी. मनीष की मां के मोबाइल का कॉल डिटेल खंगाला जा रहा था. जांच के दौरान यह बात सामने आयी कि अपने इश्क का राज छुपाने के लिए मनीष की मां धर्मशीला देवी ने अपने प्रेमी चंदेश सिंह से कह कर बेटे की हत्या करा दी.

मुन्नाचक में लगभग 50 साल पुराने छह मंजिले जर्जर मकान के छज्जा व बालकनी के हिस्से के गिरने के बाद मकान में रहनेवाले लोग रात भर सहमे रहे. लोगों में इस बात को लेकर चिंता बनी रही कि कहीं मकान न ढह जाये. इससे लोग रात भर सो नहीं पाये. सुबह होते ही मकान मालिक सहित रेंटरों ने घर छोड़ दिया. मकान मालिक का सामान अधिक होने के कारण शाम तक सामान ढोने का काम हुआ. मकान पर सूचना चस्पा होने के बाद कि यह भवन रहने के लिए खतरनाक है. प्रवेश वर्जित है. इसके बाद मकान को खाली कर दिया गया.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन