Bihar Land Survey: आपसी सहमति बनी तो सर्वे के दौरान ही हो जाएगा बंटवारा, नहीं बनी तो जानिए क्या होगा…

Updated:
विज्ञापन

bihar land survey

Bihar Land Survey: बिहार में चल रहे भूमि सर्वेक्षण के जरिए मौरूसी संपत्ति अथवा पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर आपस में चल रही समस्या अब खत्म हो सकती है. भूमि सर्वेक्षण के जरिए आप अपनी पुश्तैनी जमीन का बंटवारा कर खातियान भी बनवा सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Land Survey: बिहार में चल रहे भूमि सर्वेक्षण के जरिए मौरूसी संपत्ति अथवा पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर आपस में चल रही समस्या अब खत्म हो सकती है. अभी तक आपस में बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई है तो रैयतों के लिए जमीन सर्वे एक मौके के समान है. इसके जरिए आप अपनी पुश्तैनी जमीन का बंटवारा कर खातियान भी बनवा सकते हैं.

अगर पारिवारिक जमीन का शेड्यूल बनाकर सभी पक्ष हस्ताक्षर कर आवेदन देते हैं, तो जमीन सर्वे के दौरान ही बंटवारे को भी मान्यता मिल जाएगी. इसके साथ ही नया खतियान नए बंटवारे के हिसाब से बना दिया जाएगा. जिससे आपको भविष्य में दिक्कत नहीं होगा.

समझौता पत्र के हिसाब से तैयार होगा नया खतियान

बता दें कि विशेष भूमि सर्वेक्षण को लेकर आपलोगों के लिए यह राहत भरी खबर हो सकती है. मुजफ्फरपुर के जिला बंदोबस्त अधिकारी फिरोज अख्तर का कहना है कि अगर समझौता पत्र पर किसी तरह की आपत्ति नहीं आती है, तो फिर उसे बंटवारे के लिए मान्य माना जाएगा. नया खतियान जो बनाया जाएगा उसी बंटवारे के हिसाब से तैयार किया जाएगा, जैसा सर्वे के दौरान आपने प्रस्तुत किया है.

Also Read: गया में बन रहा वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी मिलेगी सुविधा, जानें कब बनकर होगा तैयार?

सर्वे के दौरान आपसी सहमति बनी तो उसी दौरान हो जाएगा बंटवारा

जानकारी के मुताबिक जिला के 21 लाख जमाबंदी में से आधे से अधिक पुराने खतियान के हिसाब से हैं. पूर्वजों की मौत के बाद जो वंशज हैं उनमें आपसी बंटवारे की सहमति नहीं बन पाई है. इसलिए खतियान में अभी तक मृतकों के ही नाम दर्ज हैं. विशेष भूमि सर्वेक्षण से उनके नाम के साथ अब उनके वंशजों या उत्तराधिकारियों के नाम शामिल किया जाएगा. यदि सर्वे के दौरान आपसी सहमति बनाकर दी जाती है तो उनका बंटवारा सर्वे के दौरान ही हो जाएगा. यदि आपसी सहमति नहीं बनती है, तो फिर खतियान भी संयुक्त नाम से ही बनेगा.

जिला बंदोबस्त पदाधिकारी ने कहा कि यह अच्छा मौका है, यदि किसी को अपनी संपत्ति का बंटवारा करना है तो वह आपसी समझौता पत्र बनाकर सर्वे के दौरान प्रस्तुत कर सकता है.

Russia Ukraine War के बीच बिहार में यूक्रेनी सॉफ्टवेयर के मदद से हो रहा था खेला, दो शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन