गया में बन रहा वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी मिलेगी सुविधा, जानें कब बनकर होगा तैयार?
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 07 Sep 2024 8:47 AM
निर्माणाधीन स्टेशन की समीक्षा करते अधिकारी
Gaya Railway Station: गया के रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य दिनेश कुमार ने शुक्रवार को गया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान गया रेलवे स्टेशन पर चल रहे काम की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि नया साल में गया जंक्शन वर्ल्ड क्लास के रूप में नजर आएगा.
Gaya Railway Station: गया के रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य दिनेश कुमार ने शुक्रवार को गया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान गया रेलवे स्टेशन पर चल रहे काम की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को हर काम समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि नया साल में गया जंक्शन वर्ल्ड क्लास के रूप में नजर आएगा.
गया रेलवे स्टेशन पर आने व जानेवाले लोगों को एयरपोर्ट की तरह सुविधा दी जाएगी. प्लेटफॉर्मों पर लिफ्ट, एस्केलेटर व कॉनकोर्स एरिया के साथ-साथ अन्य सुविधाएं दी जाएंगी. बताया जा रहा है कि गया रेलवे स्टेशन नए साल में बनकर तैयार हो जाएगा. आगमन व प्रस्थान भवन का निर्माण व तीर्थ यात्रियों के लिए अलग भवन का निर्माण किया जाएगा. स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार ऐसे होंगे जिससे यात्रियों को भीड़-भाड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा.
Also Read: बिहार में आंगनबाड़ी सेविकाओं को फिर मिलेगा नया स्मार्टफोन, जल्द टेंडर होगा जारी…
स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी मिलेगी सुविधा
वर्तमान की तुलना में मुख्य स्टेशन भवन के लिए 2.35 गुणा अधिक जगह और पार्किंग एरिया के लिए 4.9 गुणा अधिक जगह उपलब्ध होगा. इसके अलावा, प्रतीक्षालय के लिए अतिरिक्त 6,400 वर्ग मीटर कॉनकोर्स एरिया, स्टेशन पर कुल 12 लिफ्ट व एस्केलेटर की सुविधा, मौजूदा 3,100 वर्ग मीटर प्लेटफॉर्म क्षेत्र और एफओबी का उन्नयन, अतिरिक्त टिकटिंग सुविधा, दिव्यांग अनुकूल सुविधाएं, ग्रीन ऊर्जा के लिए स्टेशन भवन पर सौर पैनल का प्रावधान, रेन वाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान, वाटर रिसाइक्लिंग प्लांट, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व अग्निशमन आदि की व्यवस्था होगी. इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बैठने व ठहरने की अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी.
Also Read: पटना के 500 से अधिक कोचिंग संस्थान सुरक्षित नहीं, कोचिंग संचालकों को मिला 15 दिनों का नोटिस…
दिसंबर तक काम पूरा कर लेने का लक्ष्य
रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य के साथ-साथ रेलवे के एडीआरएम दिलीप कुमार व स्थानीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया. इस दौरान सभी प्लेटफॉर्म, स्टेशन परिसर, रिजर्वेशन काउंटर, टिकटघर, वेटिंग हॉल, फर्स्ट वेटिंग हॉल के साथ-साथ डेल्हा साइड चल रहे निर्माण कार्य को देखा. उन्होंने हेड क्वार्टर के प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ-साथ वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दिसंबर तक यहां का सारा काम पूरा कर लें.
तेजी से चल रहा है काम, नए साल में यात्रियों को मिलेंगी सुविधाएं
उन्होंने कहा कि रेलयात्रियों की सेवा करना हमारी पहली प्राथमिकता है. कामकाज की देखरेख करनेवाले अधिकारियों ने कहा कि गया रेलवे स्टेशन पर तेजी से कामकाज चल रहा है. नए साल में यात्रियों को सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी. अधिकारियों की टीम ने एक-एक योजना को देखा और उसे पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया. वहीं गया जंक्शन के पुनर्विकास से जुड़े मुद्दों पर उच्चस्तरीय बैठक की.
Russia Ukraine War के बीच बिहार में यूक्रेनी सॉफ्टवेयर के मदद से हो रहा था खेला, दो शातिर गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










