हर-हर महादेव से गूंजा पातालेश्वर बाबा का दरबार, सुबह से लगी भक्तों की भीड़

Published by :Ragini Shamra
Published at :04 May 2026 12:36 PM (IST)
विज्ञापन
Hajipur Mandir

Hajipur News: हाजीपुर के प्रसिद्ध नगर महादेव बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर में सोमवार को भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. मंदिर का पट सुबह से रात तक खुला रहेगा. जिससे श्रद्धालु दिनभर दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे.

विज्ञापन

Hajipur News: शरह के प्रसिद्ध नगर महादेव बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर में सोमवार को भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. मंदिर का पट सुबह से रात तक खुला रहेगा. जिससे श्रद्धालु दिनभर दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे.

सावन जैसा माहौल भले न हो, लेकिन सोमवार आते ही हाजीपुर में भक्तों की आस्था काफ़ी ज्यादा देखने की मिलती है. सुबह होते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है. हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठाता है.

दर्शन और आरती का समय

  • मंदिर खुलने का समय:- सुबह 4:00 बजे से रात 8:30 बजे तक
  • प्रातःकालीन आरती:- सुबह 5:00 बजे
  • संध्या आरती:- शाम 7:00 बजे

सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु

सोमवार सुबह करीब पांच बजे मंदिर के पुजारी पंडित ने बाबा पातालेश्वर की आरती की. जिसके बाद जलाभिषेक शुरू हो गया. सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे हैं. पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है. इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से रुद्राभिषेक पूजा कराई. वहीं शहर और गांवों से आए लोगों ने सत्यनारायण भगवान की पूजा भी की.

ढाई बजे बंद होगा गर्भगृह

मंदिर प्रशासन के अनुसार, दोपहर करीब ढाई बजे आरती के बाद गर्भगृह को बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद शाम 5 बजे दोबारा पट खोले जाएंगे. शाम 7 बजे से पुजारी द्वारा भव्य आरती की जाएगी. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है. आरती के बाद फिर गर्भगृह बंद कर दिया जाएगा.

श्रद्धालुओं के लिए सूचना

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार दर्शन के लिए पहुंचें. जिससे व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें.

हाजीपुर के पातालेश्वर नाथ मंदिर में आज भक्तों के लिए पूरे दिन दर्शन का अवसर है.जहां सुबह और शाम की आरती में शामिल होकर श्रद्धालु विशेष पूजा का लाभ ले सकते हैं.

Also Read: हाजीपुर सदर अस्पताल में आज का ओपीडी शेड्यूल जारी, जानें किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध

विज्ञापन
Ragini Shamra

लेखक के बारे में

By Ragini Shamra

Ragini Shamra is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन