'सालों तक हिंदू-मुस्लिम को लड़ाते रही है कांग्रेस', बिहार की चुनावी सभा में गरजे सीएम मोहन यादव

Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Oct 2025 6:17 PM

विज्ञापन

CM Mohan Yadav

Bihar Election: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मधेपुरा जिले के आलमपुर विधानसभा क्षेत्र में NDA प्रत्याशी नरेंद्र यादव के समर्थन में चुनावी सभा की. सीएम यादव ने सभा में कहा कि आज बिहार बदल रहा है और देश भी बदल रहा है. भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने को तैयार है. इस विकास यात्रा में बिहार को भी साथ चलने की जरूरत है.

विज्ञापन

Bihar Election: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मधेपुरा जिले के आलमपुर विधानसभा क्षेत्र में NDA  प्रत्याशी नरेंद्र यादव के समर्थन में चुनावी सभा की. उन्होंने कहा है कि बाबा महाकाल की नगरी से एनडीए प्रत्याशियों की जीत का आशीर्वाद लेकर आया हूं. बिहार की जनता हीरा परखना जानती है. आलमनगर के मतदाताओं को पता है कि चुनाव किसे जिताना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक गरीब परिवार से आते हैं. लेकिन अब वह दुनिया भारत का मान बढ़ा रहे हैं. उनकी अनुपस्थिति में दुनिया का बड़े से बड़ा मंच अमावस की रात की तरह होता है. पीएम मोदी की उपस्थिति से हर मंच प्रकाशमान हो जाता है.

हिंदू-मुस्लिमों को लड़ाते रही है कांग्रेस- सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस और उनके साथ वाले दल सालों तक अयोध्या के मुद्दे पर देश के हिंदू-मुस्लिमों को लड़ाते रहे. लेकिन, प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से निर्णय आया और अयोध्या में श्री राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार है. कहीं कोई दंगा नहीं हुआ और सबने मिलकर जय श्री राम का नारा लगाया.

बदल रहा है बिहार- मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभा में कहा कि आज बिहार बदल रहा है और देश भी बदल रहा है. भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने को तैयार है. इस विकास यात्रा में बिहार को भी साथ चलने की आवश्यकता है. बिहार को विकास की मुख्यधारा से जोड़े रखने के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए सरकार बनाने की आवश्यकता है. प्रधानमंत्री मोदी बिहार के विकास के लिए पर्याप्त धनराशि प्रदान कर रहे हैं. किसानों को सम्मान निधि, माता-बहनों को धनराशि और गरीबों को निशुल्क आवास का लाभ मिल रहा है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री श्री मोदी ने गरीब में चाय बेची, वे गरीब के घर की परेशानी को अच्छी तरह समझते हैं. मैं भी आपके परिवार से आता हूं. लोकतंत्र का सच्चा सुख तो इसमें है कि सबको बराबर मौका मिलना चाहिए. मेरे घर में कोई विधायक, सांसद नहीं रहा, लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश में एक किसान का बेटा मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंच पाया है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन