ePaper

बढ़ते कोरोना संक्रमितों के भय से शादियां टलीं, 25 प्रतिशत मैरेज हॉल की बुकिंग हुई रद्द

Updated at : 25 Nov 2020 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
बढ़ते कोरोना संक्रमितों के भय से शादियां टलीं, 25 प्रतिशत मैरेज हॉल की बुकिंग हुई रद्द

गाइडलाइन के अनुसार केवल सौ गेस्ट को बुलाया जा सकता है.

विज्ञापन

पटना. देश में संक्रमितों की संख्या बढ़ने के भय से 25 फीसदी मैरेज हॉल की बुकिंग रद्द हो चुकी है. संचालकों की मानें तो कोरोना महामारी की मार केवल मैरेज हॉल और टेंट हाउस की नहीं, बल्कि इससे जुड़े अन्य कारोबारी जैसे फूल, कैटरर, वेटर, हलवाई, मसालची, बैंड-बाजा, पालकी आदि से लगभग तीन लाख से अधिक लोग जुड़े हैं. अगर कोरोना महामारी बिहार में फिर से पैर फैला लिया तो ये सभी लोग सड़क पर आ जायेंगे.

ऑल बिहार टेंट डेकोरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज कुमार पिंटू ने बताया कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या जैसे बढ़ती जा रही है. वैसे-वैसे मैरेज हॉल, बैंड-बाजा, हाथी-घोड़ा पालकी की बुकिंग रद्द हो रही है. एक अनुमान के अनुसार लगभग 30 फीसदी बुकिंग रद्द हो चुका है. गाइडलाइन के अनुसार केवल सौ गेस्ट को बुलाया जा सकता है.

उठाना पड़ा है लाखों रुपये का नुकसान

चित्रगुप्त नगर स्थित सीता स्वयंवर मैरेज गार्डन के प्रमुख श्याम सुंदर रजक ने बताया कि पिछले आठ माह से कारोबार पूरी तरह ठप था. उम्मीद थी कि नवंबर और दिसंबर में कुछ हद पर क्षति पूर्ति हो जायेगी. लेकिन एक बार भी कोरोना का दायरा बढ़ने के कारण अब तक चार बुकिंग को लोगों ने रद्द कर दिया है.

अगर कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा पटना जिले में हुआ तो समझिये पूरी तरह बर्बाद हो जायेंगे. भुतनाथ रोड स्थित शुभम टेंट हाउस के प्रमुख नोलेज कुमार ने कहा कि 15 बुकिंग में से पांच बुकिंग रद्ध हो चुका है.

इसके कारण लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है. उन्होंने बताया कि कोरोना को लेकर सरकार ने जो गाइड लाइन तय किया है, उसका सख्ती से पालन कराने को लेकर पूरी तैयारी कर रखा है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन