नीतीश कुमार ने की आबादी के हिसाब से लोगों को आरक्षण मिलने की वकालत, तेजस्वी पर कसा यह तंज...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि लोगों को आबादी के हिसाब से आरक्षण मिले, इसमें कोई दो राय नहीं है. मुख्यमंत्री ने पश्चिमी चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कहा, हम तो चाहेंगे कि जितनी आबादी है, उसके हिसाब से आरक्षण का प्रावधान होना चाहिए. इसमें हमलोगों की कहीं से कोई दो राय नहीं है. उन्होंने कहा कि जहां तक संख्या का सवाल है, जनगणना होगी, तब उसके बारे में निर्णय होगा. यह निर्णय हमारे हाथ में नहीं है. मुख्यमंत्री ने कहा, मुझे वोट की चिंता नहीं रहती है. अापने पहले काम करने का मौका दिया, तब काफी काम किया. फिर काम करने का मौका मिला, तो फिर आपके बीच आयेंगे, आपके साथ बैठेंगे और कोई समस्या बाकी रह गयी हो तो उसका समाधान करेंगे.

राजद नेता तेजस्वी यादव के 10 लाख सरकारी नौकरी देने के वादे पर तंज करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, लोग जो चाहे बोल देते हैं. 10 लाख लोगों को नौकरी देने की बात करते हैं. मैं कहता हूं कि 10 साल में इंटर पास करने वालों की संख्या एक करोड़ हो गयी, तब एक करोड़ युवाओं को क्यों (नौकरी) नहीं देंगे ? उन्होंने सवाल किया, इसके (नौकरी) लिए पैसा क्या आसमान से आयेगा? मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्हें (राजद) मौका मिला, तब काम नहीं किया. उनके 15 साल के दौरान सिर्फ 95 हजार लोगों को नौकरी मिली, जबकि हमारे 15 साल में छह लाख से अधिक लोगों को नौकरी दी गयी और काम के अन्य अवसर भी दिये गये.
सिकटा में चुनाव सभा में नीतीश कुमार ने कहा, कुछ लोग समाज में झगड़ा लगाना चाहते हैं. लेकिन, हम हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं कि आपस में प्रेम से रहें. हम सेवा में लगे रहते हैं, किसी विवाद में नहीं पड़ते. उन्होंने राजद पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों परिवार के लिए काम करते हैं, उनके परिवार में बेटा, बेटी, पति और पत्नी हैं. लेकिन, मेरे लिए पूरे बिहार के लोग ही परिवार हैं.
Also Read: हिंसा के बाद मुंगेर में हेलिकॉप्टर से भेजे गए नए DM और SP, विपक्षी दलों ने मुंगेर घटना को लेकर लगाए ये आरोप…
सीएम ने कहा कि शराबबंदी लागू करने के कारण कुछ लोग मुझसे दुखी रहते हैं और धंधेबाज लोग इधर-उधर करते रहते हैं. राजद के शासनकाल का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले न पढ़ाई की व्यवस्था थी, न इलाज का इंतजाम था और न लोगों के आने-जाने की सुविधा थी. शाम के बाद लोगों की घर से निकलने की हिम्मत नहीं होती थी. उन्होंने कहा कि पहले अपराध की कितनी घटनाएं होती थीं, कितनी नरसंहार, हत्या की घटनाएं होती थीं. डाॅक्टरों और व्यापारियों को भागना पड़ा था. हमने अपराध की घटनाओं को नियंत्रित करने का काम किया है. हमने कानून का राज कायम किया. महिलाओं को पंचायतों व सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया गया.
उन्होंने कहा कि हमने न्याय के साथ विकास सुनिश्चित किया और अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े, अतिपिछड़े, महादलितों सभी को आगे बढ़ाने का काम किया, जिन्हें पहले कोई पूछता नहीं था. उन्होंने कहा कि हमें आगे काम करने का मौका मिला तो हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचा देंगे. नयी टेक्नोलॉजी को गांव-गांव तक पहुंचायेंगे. सभी युवक-युवतियों को इसका प्रशिक्षण दिलवायेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने हर घर तक बिजली पहुंचा दी है.
Posted by : Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए