ePaper

Bihar Election 2020 में अर्थशास्त्री ज्यां द्रेंज की 'एंट्री', चुनाव लड़ रहे इस निर्दलीय उम्मीदवार का किया समर्थन

Updated at : 15 Oct 2020 2:33 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020 में अर्थशास्त्री ज्यां द्रेंज की 'एंट्री', चुनाव लड़ रहे इस निर्दलीय उम्मीदवार का किया समर्थन

Bihar election 2020, Jean Dreze : बिहार में विधानसभा चुनाव की गतिविधियां तेज हो चुकी है. इसी बीच मुजफ्फरपुर के कुढ़नी से निर्दलीय उम्मीदवार संजय सहनी ने गुरुवार को नॉमिनेशन किया. इस दौरान जाने-माने अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज भी उनके नॉमिनेशन में पहुंचे.

विज्ञापन

Bihar Election 2020 : बिहार में विधानसभा चुनाव की गतिविधियां तेज हो चुकी है. इसी बीच मुजफ्फरपुर के कुढ़नी से निर्दलीय उम्मीदवार संजय सहनी ने गुरुवार को नॉमिनेशन किया. इस दौरान जाने-माने अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज भी उनके नॉमिनेशन में पहुंचे. संजय साहनी कुढ़नी विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार हैं. इस दौरान ज्यां द्रेज ने उनके संघर्ष के बारे में बात की. साथ ही राजनीति को लेकर अपने विचार व्यक्त किए.

ज्या द्रेंज ने प्रभात खबर से बात करते हुए कहा कि संजय सहनी एक अच्छे उम्मीदवार हैंं. उन्होंने मनरेगा मजदूरों के लिए काफी काम किया है. हमेंं उम्मीद है कि वे इस बार चुनाव जीतेंगे. कुढ़नी की जनता उनके काम पर वोट देगी.

एनडीए से बीजेपी के उम्मीदवार- बता दें कि कुढ़नी से बीजेपी के उम्मीदवार मैदान में है. मुजफ्फरपुर जिले में औराई, बोचहा (एससी), कुढ़नी, मुजफ्फरपुर, बरुराज, पारू व साहेबगंज बीजेपी खाते में गई है. वहीं राजद भी यहां से उम्मीदवार खड़ा किया है.

तीसरे चरण का नामांकन शुरु– बिहार विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण में 15 जिलों की 78 सीटों पर मतदान के लिए मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है. तीसरे चरण में उम्मीदवारों के नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर है. 21 अक्तूबर को स्क्रूटनी होगी और 23 अक्तूबर तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं. गौरतलब है कि तीसरे चरण का मतदान सात नवंबर को होना है.

Also Read: Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 : नीतीश की 16 को चार जनसभा, जानें किन क्षेत्रों के लिए करेंगे निश्चय संवाद

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन