ePaper

Bihar Election 2020: अपनी पुरानी सीटों पर बसपा की नजर, बिहार के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने हर जिलों में ढूंढ़ रही उम्मीदवार

Updated at : 22 Aug 2020 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020: अपनी पुरानी सीटों पर बसपा की नजर, बिहार के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने हर जिलों में ढूंढ़ रही उम्मीदवार

Bihar Election 2020 पटना: बहुजन समाज पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में एक बार फिर अकेले 243 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है, लेकिन इस चुनाव में उनकी नजर उन सभी सीटों पर हैं, जहां से कभी उनके विधायक हुआ करते थे.इसको लेकर पार्टी की वर्चुअल मीटिंग हुई है, जिसमें इस बात पर अधिक जोर दिया गया है कि उन सभी सीटों पर ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया जाये, जो सीट निकाल सके और इसके लिए पार्टी पुराने जनाधार को वापस लाये.

विज्ञापन

पटना: बहुजन समाज पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में एक बार फिर अकेले 243 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है, लेकिन इस चुनाव में उनकी नजर उन सभी सीटों पर हैं, जहां से कभी उनके विधायक हुआ करते थे.इसको लेकर पार्टी की वर्चुअल मीटिंग हुई है, जिसमें इस बात पर अधिक जोर दिया गया है कि उन सभी सीटों पर ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया जाये, जो सीट निकाल सके और इसके लिए पार्टी पुराने जनाधार को वापस लाये.

हर विधानसभा से तीन उम्मीदवारों का लिया जा रहा है बायोडाटा

पार्टी चुनाव में कहां से कौन उम्मीदवार को टिकट देगा, इसको लेकर तो राष्ट्रीय अध्यक्ष का अंतिम फैसला होगा,लेकिन पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि सभी विधानसभा सीटों से तीन- तीन उम्मीदवारों का बायोडाटा लिया जाये, ताकि एक मजबूत उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाये.

Also Read: Bihar Election 2020: बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय ऑनलाइन बैठक आज से शुरू, देवेंद्र फडणवीस करेंगे संबोधित, भूपेंद्र यादव आज पटना में…
अगले माह से होगी वर्चुअल मीटिंग

चुनाव नजदीक आते ही पार्टी ने निर्णय लिया है कि अगले माह से वर्चुअल बैठक होगी. जिसमें पार्टी को मजबूती देने और कैसे चुनाव मैदान में तैयारी करना है. इसको लेकर पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, ताकि इस बार विधानसभा में बसपा अपनी पुरानी सीटों पर जीत सकें.

यह थी कभी सीटें

1995 : चैनपुर, मोहनिया

2000 : चैनपुर, मोहनिया, रामपुर, धनहा और फारबिसगंज

2005 : गोपालगंज और कटिया

2005 : भभुआ, दिनारा, बक्सर, कटिया

2009 : बाई इलेक्शन में नौतन

2010 : जीरो

2015 : जीरो

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन