Bihar Election 2025: अरे ये क्या? पहले फेज में 64.66% नहीं, बल्कि इतना प्रतिशत हुआ मतदान, ये है सही डाटा

Updated:
विज्ञापन

Bihar Election 2025 First Phase Voting Final Data

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग हुई. चुनाव आयोग के फाइनल आंकड़ों के मुताबिक 65.08% मतदान किया गया, जो अब तक का सबसे ज्यादा है. शुरुआती आंकड़ों में इसे 64.66% बताया गया था. 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर वोट पड़े थे. अब सबकी नजर दूसरे चरण पर है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है और अब चुनाव आयोग ने इसका फाइनल डेटा जारी कर दिया है। आंकड़े देखकर साफ है कि इस बार बिहार की जनता ने रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग की है। 6 नवंबर को पहले फेज की वोटिंग के बाद चुनाव आयोग ने शुरुआती आंकड़ों में 64.66% वोटिंग बताई थी, लेकिन सभी बूथों से फाइनल इनपुट आने के बाद अब अंतिम आंकड़ा 65.08% पहुंच गया है. यानी करीब 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बता दें, 6 नवंबर 2025 को 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हुआ था और लोगों में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही लंबी लाइनें लगी रहीं और पहली बार 75 सालों का रिकॉर्ड टूट गया।

आपके शहर में

विज्ञापन

शुरुआती आंकड़े फाइनल नहीं होते

मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल पहले ही कह चुके थे कि शुरुआती आंकड़े फाइनल नहीं होते। जब तक सभी बूथों से रिपोर्ट न आ जाए, तब तक अंतिम प्रतिशत में थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। इस बार 3.75 करोड़ मतदाताओं में से 65% से ज्यादा लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 2020 विधानसभा चुनाव से तुलना करें तो यह आंकड़ा 57.29% और 2024 लोकसभा चुनाव में सिर्फ 56.28% वोटिंग दर्ज हुई थी. 

चुनाव आयोग की तरफ से जारी फाइनल डाटा

फाइनल वोटिंग प्रतिशत

मुजफ्फरपुर में सबसे अधिक वोटिंग

सबसे अधिक वोटिंग मुजफ्फरपुर में दर्ज की गई। कुल मिलाकर पहले चरण की वोटिंग शांतिपूर्ण रही, कहीं से कोई बड़ा विवाद देखने को नहीं मिला। अब सभी की नजरें दूसरे चरण पर हैं, जिसकी वोटिंग 11 नवंबर को होनी है। और फिर 14 नवंबर को ये तय हो जाएगा कि किसकी सरकार बनेगी और किसके दावे सही साबित हुए.

ALSO READ: Bihar Election: लो भैय्या! शुरू हुआ भविष्यवाणियों का दौर, इन्होंने बताया NDA को कितनी सीटें मिलेंगी? हलचल तेज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन