ePaper

बिहार: जमुई में युवक का शव बरामद, कथित प्रेमिका पर हत्या का लगा आरोप

Updated at : 24 Mar 2023 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार: जमुई में युवक का शव बरामद, कथित प्रेमिका पर हत्या का लगा आरोप

Bihar News: बिहार के जमुई में युवक का शव बरामद किया गया है. इसके बाद मृतक के छोटे भाई ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आपको बता दें कि ग्रामीणों ने पहले शव को देखा था.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के जमुई में युवक का शव बरामद किया गया है. इसके बाद मृतक के छोटे भाई ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आपको बता दें कि ग्रामीणों ने पहले शव को देखा था. इसके बाद उन्होंने मृतक के भाई को इसकी सूचना दी थी. वहीं मृतक के भाई ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

मृतक के भाई के अनुसार रात में उसे फोन करके घर से बाहर बुलाया गया था. इसके बाद अगले दिन उसका शव बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि मृतक के गले में रस्सी बंधी हुई थी. इस पूरी घटना के बारे में मृतक के भाई ने जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि मृतक का गांव के ही महिला से अवैध संबंध था. कथित प्रेमिका पर मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है. मृतक के परिजन का कहना है कि गांव की ही महिला ने इस हत्या की घटना को अंजाम दिया है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है. हालांकि, महिला पुलिस की पकड़ से बाहर बताई जा रही है.

Also Read: बिहार बोर्ड: केवल 3 शिक्षक वाले कॉलेज से निकले 12वीं के 5 टॉपर्स, जानिए कौन ले रहा सफलता का श्रेय..
थानाध्यक्ष ने दी जानकारी

मृतक की पहचान फुलवरीया कोड़ासी गांव के निवासी विपिन कुमार के रुप में की गई है. वहीं मृतक के पिता का नाम दिनेश कोड़ा बताया जा रहा है. इस पूरे मामले में थानाध्यक्ष विजेन्द्र कुमार सिंह ने जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि मामले में छानबीन लगातार जारी है.

Published By: Sakshi Shiva

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन