ePaper

Bihar Crime News: अपराधियों ने दंपति को मारी गोली, पति की मौत पत्नी की हालत गंभीर

Updated at : 03 Nov 2021 10:21 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Crime News: अपराधियों ने दंपति को मारी गोली, पति की मौत पत्नी की हालत गंभीर

Bihar Crime News: पत्नी मीरा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई. गंभीर हालत में मीरा देवी को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: धनतेरस की रात बिहार में अपराधियों ने फिर एक बार पुलिस को खुली चुनौती दी है. मंगलवार की रात धनतेरस की पूजा कर अपनी दुकान से वापस लौट रहे एक दंपत्ति को अपराधियों ने गोली मार दी है. गोली लगने पर पति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. वहीं पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है.

जानकारी के अनुसार बिहार की राजधानी पटना शहर के निजामदीपुर निवासी सुनील कुमार मस्ताना स्टेशन के समीप अवस्थित अपनी दुकान से पूजा कर अपने पत्नी के साथ घर वापस लौट रहे थे. इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे सुनील कुमार मस्ताना की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. वहीं, पत्नी मीरा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई. गंभीर हालत में मीरा देवी को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है.

एसपी दीपक रंजन ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है. इसी कड़ी में कई अहम सुराग मिलने की बात भी सामने आयी है.

Also Read: Bihar News: रोहतास के नोखा में छापेमारी करने गये पुलिसकर्मी पर हमला, इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष सहित नौ जख्मी

बता दें कि इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. कुछ दिन पहले भी बस स्टैंड के समीप अपराधियों द्वारा बीएमपी में कार्यरत एक जवान की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी. इस घटना को लेकर अभी पुलिस अपराधियों की तलाश ही कर रही है, तबतक फिर दूसरी घटना चुनौती के रूप में सामने आ गई है.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन