ePaper

Bihar News: रोहतास के नोखा में छापेमारी करने गये पुलिसकर्मी पर हमला, इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष सहित नौ जख्मी

Updated at : 03 Nov 2021 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: रोहतास के नोखा में छापेमारी करने गये पुलिसकर्मी पर हमला, इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष सहित नौ जख्मी

Bihar News: छापेमारी दल ने अपराधी के घर धावा बोला, तो घर के अंदर और आसपास के असामाजिक तत्वों ने विशेष दल के सदस्यों को बंधक बना लिया और मारपीट करने लगे.

विज्ञापन

Bihar News: नोखा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में सोमवार की रात ग्रामीणों के हमले में इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष सहित नौ पुलिसकर्मी जख्मी हो गये. घायलों का इलाज पीएचसी में कराया गया. इस दौरान पुलिस ने बक्सर के दो अपराधियों सहित 28 लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं.

इस संबंध में एसपी आशीष भारती ने बताया कि रघुनाथपुर गांव के अपराधी विकास कुमार सिंह उर्फ विकास चौधरी के घर अपराधियों के जमावड़े की सूचना मिली थी. इस पर कार्रवाई के लिए विशेष टीम को भेजा गया. छापेमारी दल ने अपराधी के घर धावा बोला, तो घर के अंदर और आसपास के असामाजिक तत्वों ने विशेष दल के सदस्यों को बंधक बना लिया और मारपीट करने लगे.

इस घटना में इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष सहित नौ पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं. फिर अन्य थानों के साथ पुलिस पदाधिकारियों को भेजा गया. काफी संख्या में पुलिस बलों के पहुंचने पर अपराधी भागने लगे. इस मामले में बक्सर के दो अपराधियों सहित 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया. अन्य असामाजिक तत्वों को चिह्नित किया गया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Also Read: Bihar News: राज्य में धनतेरस की रात अपराधियों ने व्यवसायी-ठेकेदार समेत चार लोगों को मारी गोली

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घायल पुलिसकर्मियों में नोखा सर्किल के इंस्पेक्टर उदय बहादुर, एसआइ नेहरू टुंडू, सुजीत कुमार, जयराम वर्मा, उपेंद्र गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, दधीबल सिंह, चंद्रशेखर शर्मा, राजेश शर्मा व अनिल कुमार सिंह शामिल हैं.

Posted by: Radheshyam kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन