Bihar Crime: मोतिहारी में होटल संचालक के पिता को मारी गोली, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Bihar Crime : मोतिहारी में होटल संचालक के पिता को मारी गोली, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Bihar Crime: मोतिहारी जिले के कोटवा थाना इलाके के कदम चौक स्थित न्यू चंडीगढ़ ढ़ाबा पर बेखौफ बदमाशों ने होटल संचालक के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना मंगलवार रात की है. मृतक की पहचान उपेंद्र सिंह (60) के रूप में हुई है.
Bihar Crime: मोतिहारी जिले के कोटवा थाना इलाके के कदम चौक स्थित न्यू चंडीगढ़ ढ़ाबा पर बेखौफ बदमाशों ने होटल संचालक के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना मंगलवार रात की है. मृतक की पहचान उपेंद्र सिंह (60) के रूप में हुई है. मृतक होटल संचालक चूटू सिंह के पिता थे.
तेल चोरी का विरोध करने पर किया मर्डर
मिली जानकारी के अनुसार उपेंद्र सिंह ढ़ाबा पर सो रहे थे. रात करीब एक बजे उन्होंने देखा कि कुछ लोग ट्रक से तेल की चोरी कर रहे हैं. उसके बाद उन्होंने लाठी लेकर बदमाशों को रोकने की कोशिश की. तभी अज्ञात बदमाशों ने उन पर तुरंत गोली चला दी. गोली उनके सीने में लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
पहले भी एक बच्चे को मारी गई थी गोली
घटना की खबर मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ दिनों पहले मेहसी थाना इलाके में भी ट्रक से तेल चोरी के दौरान विरोध करने पर एक बच्चे को गोली मार दी गई थी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आपराधियों की तलाश जारी
कोटवा थानाध्यक्ष प्रत्यूष कुमार बिक्की के अनुसार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी.
इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: बिना कागजात वाली सरकारी जमीन को लेकर नया अपडेट, विभाग ने जारी किया निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




