Bihar Cabinet Expansion: मंत्रियों की सूची लेकर राजभवन पहुंचे एस सिद्धार्थ! BJP से इतने नए मंत्री ले सकते हैं शपथ
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 26 Feb 2025 12:09 PM
Bihar Cabinet Expansion: बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार आज शाम 4 बजे होगा. इसे लेकर राजभवन को आधिकारिक सूचना भेज दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार, अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ मंत्रियों की सूची लेकर राजभवन पहुंचे.
Bihar Cabinet Expansion: बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार आज शाम 4 बजे होगा. इसे लेकर राजभवन को आधिकारिक सूचना भेज दी गई है. इस बार कैबिनेट में भाजपा के 7 नए मंत्री शपथ लेंगे. इधर, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा, BJP में एक व्यक्ति, एक पद का फॉर्मूला लागू है, इसलिए मैंने मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.
मिली जानकारी के अनुसार, अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने राजभवन में राज्यपाल के प्रधान सचिव से मुलाकात की. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संभावित मंत्रियों की सूची उनके हाथों भिजवाई थी.
जातीय और राजनीतिक संतुलन का रखा गया ध्यान
कैबिनेट विस्तार को लेकर जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है. दिलीप जायसवाल ने भी इस पर टिप्पणी करते हुए कहा, “यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है कि वे किन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करें. वहीं, उन्होंने अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि राजस्व विभाग में हमारी टीम ने ऐतिहासिक काम की. हमने 14 करोड़ पन्नों को डिजिटल किया, जिससे भूमि सर्वेक्षण प्रक्रिया को मजबूत किया जा सका.”
बिहार की राजनीति में इस कैबिनेट विस्तार को BJP और JDU के रिश्तों की मजबूती के संकेत के रूप में देखा जा रहा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि नई टीम के साथ सरकार विकास कार्यों को किस दिशा में आगे बढ़ाती है.
Also Read: मुझे बिहार क्यों भेजा? लद्दाख या गोवा भेज देते! बिहार को गाली देते बंगाल की टीचर का वीडियो वायरल
जेपी नड्डा के साथ बैठक के बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर लगी मुहर
बता दें कि पिछले एक साल से नीतीश कैबिनेट विस्तार की चर्चा चल रही थी. मंगलवार को जेपी नड्डा के साथ हुई कोर कमेटी की बैठक के बाद इस पर मुहर लगी. कोर कमेटी की बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई है कि किन चेहरों को शामिल किया जाए. कैबिनेट विस्तार को लेकर बीजेपी कोटे से 7 विधायकों के मंत्री बनाने की चर्चा तेज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










