ePaper
Live Updates

Bihar Breaking News Live: बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी मोहन ठाकुर, घोषित था 50000 का इनाम

Updated at : 23 Oct 2023 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News Live: बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी मोहन ठाकुर, घोषित था 50000 का इनाम

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:41 PM. 23 Oct 237:41 PM. 23 Oct

पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी मोहन ठाकुर

कटिहार और भागलपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए भागलपुर जिले के कजरेली थाना क्षेत्र में छापेमारी कर इनामी व कुख्यात अपराधी मोहन ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है. इस समबंध में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि मोहन ठाकुर के ऊपर करीब एक दर्जन से अधिक हत्या के मामले दर्ज हैं. कुख्यात मोहन ठाकुर सेमापुर के मोहना चांदपुर दियारा इलाके में हाल के दिनों में हुए एक नरसंहार मामले का मुख्य आरोपी भी था. जिसमें सात लोगों की हत्या कर दी गई है. कुख्यात मोहन ठाकुर के ऊपर पचास हजार रुपये का बिहार पुलिस के द्वारा इनाम घोषित किया गया था. कुख्यात मोहन ठाकुर के गिरफ्तारी के बाद कटिहार पुलिस ने अब राहत की सांस ली है.

Bihar Breaking News Live: बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी मोहन ठाकुर, घोषित था 50000 का इनाम
9:14 PM. 21 Oct 239:14 PM. 21 Oct

तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रौंदा, मौके पर मौत

भोजपुर के बिहिया नगर स्थित रेल ओवर ब्रिज पर शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने 50 वर्षीय एक महिला को रौंद दिया जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक महिला का नाम सरस्वती देवी है जो कि आरा पकड़ी निवासी स्व अंचल सिंह की पत्नी थी. घटना के बाद ट्रक का चालक ट्रक समेत मौके से फरार होने में सफल हो गया. वही घटना को लेकर गुस्साये लोगों ने बिहिया चौरास्ता-बिहटा स्टेट हाइवे 102 को जाम कर दिया जिससे सड़क यातायात पूरी तरह से ठप हो गया.

9:14 PM. 21 Oct 239:14 PM. 21 Oct

बक्सर में शराब के साथ एक तस्कर समेत पांच धराए

बक्सर जिला के चौसा प्रखंड मुख्यालय के मुफ्फसिल थाना के समीप यादव मोड़ – गाजीपुर अंतरराज्यीय मार्ग पर बने उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट पर चेकिंग अभियान के दौरान शराब के साथ एक तस्कर समेत पांच लोगों को तैनात पुलिस बलों ने पकड़ लिया. इसकी जानकारी देते हुए चेकपोस्ट प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस बलों के द्वारा यूपी से आने वाली हरेक वाहन व लोगों की सघन जांच की जा रही थी. इसी दौरान चार लोगों को पुलिस ने रोका और जब उनकी जांच की गई तो पता चला कि सभी ने शराब पी रखी है. चारों को पुलिस अभिरक्षा में रखते हुए न्यायालय भेज दिया गया. इसी दौरान एक व्यक्ति यूपी से आ रहा था. और पुलिस बलों ने जब उसे रोक कर तलाशी ली तो उसके बैग से शराब बरामद हुआ. शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर डुमरांव थाना के चिलहरी गांव का रहने वाला सचिव कुमार है. जिसके पास से तीन लिटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया.

9:14 PM. 21 Oct 239:14 PM. 21 Oct

बाइक से गिरकर महिला घायल 

भभुआ में बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जानकारी के मुताबिक चांद थाना क्षेत्र के बक्सरा गांव निवासी इंद्रदेव सिंह की पत्नी हंस्मनी देवी बताई जाती है. सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि महिला भभुआ से अपने गांव के लिए बाइक से जा रही थी. इस दौरान बीच रास्ते में गिर गई जहां उसके सर में गंभीर चोट आई हैं. उसके बाद परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक द्वारा भर्ती कर महिला का इलाज किया जा रहा है.

9:14 PM. 21 Oct 239:14 PM. 21 Oct

घास लाने गयी युवती की करेंट लगने से हुई मौत

शेखपुरा सदर प्रखंड के गवय पंचायत अंतर्गत सरमैदान गांव में बधार से घास लाने गई एक 18 वर्षीय युवती की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई. मृतक की पहचान सरमैदान गांव निवासी संजय यादव की पुत्री गुड़िया कुमारी के रूप में की गई. इस संबंध में पीड़ित परिजनों ने बताया की गुड़िया की मौत 440 वोल्ट के टूटे तार के चपेट में आने से हो गयी.

9:14 PM. 21 Oct 239:14 PM. 21 Oct

दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया

भागलपुर के नवगछिया में दुर्गा पूजा शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च नवगछिया से निकाला गया. गौशाला रोड, नगर परिषद कार्यालय रोड, नवादा होते फ्लैग मार्च नगरह पहुंचा. वहां से ढोलबज्जा चौक, वैशाली चौक, स्टेशन रोड, नवगछिया बस स्टैंड होते अनुमंडल कार्यालय पहुंचा. फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश अरुण कर रहे थे. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा में असामाजिक तत्वों के द्वारा गलत कार्य करने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. शांति व श्रद्धा के इस पर्व को सभी लोग मिल कर हर्षोल्लास मनाये. इंस्पेक्टर अमर, विश्वास, नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण, परवत्ता थानाध्यक्ष योगेश कुमार, ढोलबज्जा थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, रंगरा ओपी प्रभारी बिट्ट कुमार व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे

9:14 PM. 21 Oct 239:14 PM. 21 Oct

पटना में सिलिंडर ब्लास्ट होने से तीन लोग झुलसे

पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र के मारूफगंज में बड़ी देवी स्थान के समीप भंडारे के लिए प्रसाद बनाने के दौरान गैस सिलिंडर की पाइप लिकेज होने से आग लग गयी. आग लगने की वजह से वहां अफरा-तफरी मच गयी. मंडी के व्यापारी और पूजा समिति के साथ प्रसाद बनाने में लगे नवयुवाओं की टोली आग बुझाने में जुट गयी. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी ने आग को बुझाया. आग बुझाने के क्रम में प्रसाद बनाने के काम में लगे दो श्रमिक मामूली तौर पर जख्मी हुए. फायर अफसर गयानंद सिंह ने बताया कि पाइप लिकेज से आग लगी थी. एक यूनिट पहुंच आग को बुझा दिया. दरअसल बड़ी देवी में आने वाले भक्तों के लिए भंडारा का प्रसाद स्थानीय लोगों की ओर से बना कर वितरित की जाती है

9:14 PM. 21 Oct 239:14 PM. 21 Oct

मोतिहारी में बीए की छात्रा का अपहरण, चार पर प्राथमिकी

मोतिहारी के मुफस्सिल थाने के बसवरिया गांव से बीए की छात्रा का अपहरण कर लिया गया. इसको लेकर अपह्रत छात्रा की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने गांव के ही चार लोगों को आरोपित किया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

2:39 PM. 21 Oct 232:39 PM. 21 Oct

जहानाबादः कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने डॉ श्री कृष्णा सिंह की मनाई 136वीं जयंती

बिहार के जहानाबाद जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय में शनिवार को बिहार के पहले मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय डॉक्टर श्री कृष्णा सिंह की 136वीं जयंती मनाई गई. कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉक्टर श्री कृष्णा बाबू का राष्ट्र के निर्माण में बहुत ही अहम भूमिका रही थी. इसी कारण वे जननायक कहलाते थे. वे विकास के लिए सदा समर्पित रहे.

2:03 PM. 21 Oct 232:03 PM. 21 Oct

हाजीपुर में कार ओवरब्रिज से नीचे गिरी

हाजीपुर में अंजानपीर चौक के पास एक कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर ओवर ब्रिज से नीचे गिर गयी. कार में सवार पूरा परिवार बाल-बाल बच गया. कार करीब 20 फीट नीचे जा गिरी. बिजली के टावर ने कार को खाई में गिरने से बचा लिया. टावर में फंसे कार से लोगों को बचाने और बाहर निकाले के प्रयास में प्रसाशन जुटी.

2:03 PM. 21 Oct 232:03 PM. 21 Oct

अनियमितता में दो बीडीओ पर कार्रवाई

सीतामढ़ी के परसौनी के तत्कालीन बीडीओ संजय कुमार पांडेय के खिलाफ बिना बताये कार्यालय से अनुपस्थित रहने के आरोप में 1.12.2018 को आरोप पत्र भेजा गया था. अब उनके खिलाफ इस साल 20 अक्तूबर को दो वेतन वृद्धि रोकने का आदेश दिया गया है. वे अभी वह सहायक परियोजना पदाधिकारी बेतिया हैं. वैशाली के राजापाकर प्रखंड के बीडीओ यूसुफ सिराज के खिलाफ पीएम आवास में असंतोषजनक प्रगति को लेकर कार्रवाई की गयी है. 22.4.2022 को जारी आरोप पत्र में इस 19 अक्तूबर को निंदन की कार्रवाई की गयी ह

2:03 PM. 21 Oct 232:03 PM. 21 Oct

बेल्जियम के नागरिक से लूट का सामान बरामद

फुलवारीशरीफ. गोपालपुर थाना अंतर्गत संपतचक में तीन दिन पूर्व बेल्जियम के नागरिक से लूटपाट हुई थी. विदेशी नागरिक को ऑटो लिफ्टर गैंग ने शिकार बना लिया था. इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी थी. वहीं गोपालपुर थाना प्रभारी साकेंद्र कुमार ने लूटे गये सामान को कोर्ट के ऑर्डर पर वापस कर दिया है. विदेशी युवक ने गोपालपुर थाना एवं न्यायालय को धन्यवाद दिया.

2:03 PM. 21 Oct 232:03 PM. 21 Oct

भाजपा से दोस्ती वाले बयान पर बोले नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा से दोस्ती वाले बयान पर अपनी सफाई दी है और सीएम ने कहा कि हमने केवल उन दिनों की याद दिलाई जब हम साथ थे. अब तेजस्वी यादव ही हम सबके सबकुछ हैं.

भाजपा के साथ वाले मामले पर नीतीश कुमार का आया बड़ा बयान, तेजस्वी यादव के लिए जानिए क्या बोले सीएम..

2:03 PM. 21 Oct 232:03 PM. 21 Oct

बेतिया में रेलवे ट्रैक के किनारे पानी में मिला अज्ञात युवक का शव

बेतिया. पूर्व मध्य रेलवे के सुगौली नरकटियागंज रेलखंड में बेतिया व प्रजापति हाल्ट के बीच रेलवे के किनारे पानी में पुलिस ने करीब 40 वर्षीय एक युवक का शव बरामद किया है.शव की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है. सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि युवक का शव गुरुवार की देर रात पानी में उपलाते हुए मिला. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजा गया है. पोस्टर्माटम के बाद पुलिस पहचान के लिए अभी शव को सुरक्षित रखी है.

2:03 PM. 21 Oct 232:03 PM. 21 Oct

भागलपुर में सड़क हादसे में दंपति की मौत

पटना से मनिहारा का सामान लेकर बिहपुर आने के दौरान करीब तीन बजे सुबह बिहपुर बस स्टैंड एनएच-31पर पिकअप में ट्रक ने धक्का मार दिया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बिहपुर जमलापुर के मो इश्तियाक खलीफा (60) पिता स्व शहादत खलीफा व उसकी पत्नी नूरजहां खातून (55) है. दोनों मृतक पति-पत्नी है. पुत्र अरसलान उर्फ शन्नो भी हादसे का शिकार हो गया, उसे हल्की चोट आयी है. पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल है, उसका मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है. मृतक को सात पुत्र है. पुलिस ने कंटेनर ट्रक को जब्त कर लिया. चालक व उपचालक भागने में सफल रहे. 

2:03 PM. 21 Oct 232:03 PM. 21 Oct

भागलपुर पुलिस लाइन में स्मरण दिवस मनाया गया

भागलपुर पुलिस लाइन में शनिवार को स्मरण दिवस मनाया गया. स्मरण दिवस के मौके पर पहुंचे डीआईजी को पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. डीआईजी विवेकानंद व एसएसपी आनंद कुमार के द्वारा स्मारक स्थल पर शहीदों को नमन करते हुए पुष्पगुच्छ चढ़कर सलामी दी गई. डीआईजी के द्वारा शाहिद के परिजनों को अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया. स्मारक स्थल पर सभी पुलिसकर्मियों ने भी पुष्प अर्पित कर शहीदों को याद किया गया इस मौके पर डीएसपी, इंस्पेक्टर व अन्य पु पुलिसकर्मी में मौजूद थे.

2:03 PM. 21 Oct 232:03 PM. 21 Oct

बेगूसराय में युवक की हत्या

बेगूसराय में अपराधियों का कहर लगातार जारी है. शनिवार की अहले सुबह भी बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना एफसीआई सहायक थाना क्षेत्र के बीहट गांव की है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीहट नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-21 गुरुदासपुर टोला निवासी भूषण महतो का पुत्र छोटू महतो उर्फ फुलटुस लौआगाछी छोटी लाइन के बगल में उसके डेरा पर अपने पिता के साथ सोया हुआ था. इसी दौरान बदमाशों ने उसे अहले सुबह करीब तीन बजे पिता के सामने ही गोली मार दिया. गोली की आवाज सुनकर जब तक पिता की नींद खुली अपराधी मोटरसाइकिल से फरार हो गए तथा छोटू महतो उर्फ फुलटुस की मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है.

2:03 PM. 21 Oct 232:03 PM. 21 Oct

मधेपुरा जिले में डूबने से आधा दर्जन लोगों की मौत

बिहार के मधेपुरा जिले में डूबने से आधा दर्जन लोगों की मौत हो गयी. अलग-अलग घटनाओं में ये मौत हुई है. वहीं मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है.

2:03 PM. 21 Oct 232:03 PM. 21 Oct

लखीसराय में रेलवे समपार पर खड़ी ट्रैक्टर से टकरायी ट्रेन

किऊल-शेखपुरा रेलखंड के बीच सिरारी रेलवे समपार पर एक ट्रैक्टर को किऊल-गया पैसेंजर ने जोरदार टक्कर मार दी. इससे ट्रैक्टर दो भाग में बंटकर गड्ढे में जा गिरा. ट्रैक्टर के ट्रेन से टकराने से पहले ड्राइवर सीट से उतरकर भाग चुका था. जिससे कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

2:03 PM. 21 Oct 232:03 PM. 21 Oct

भागलपुर में युवक की मौत, परिजन रो-रो कर बेहाल

बिहपुर. मध्य पंचायत विक्रमपुर के मनोज ठाकुर का पुत्र अंकित कुमार ( 26) की मौत हो गयी. अंकित मुंगेर में रहता था. अंकित के भाई अमन कुमार एवं अन्य परिजनों ने बताया 17 अक्तूबर को बुखार आया था. उसके बाद बेगूसराय के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया.जांच में डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट आयी. डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया. पटना जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. अंकित का शव विक्रमपुर आया, तो मां सुनीता देवी व बहन नेहा व निकिता शव से लिपट कर रोने लगी. परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया.

8:15 AM. 21 Oct 238:15 AM. 21 Oct

मुंगेर के जमालपुर में चोरों ने रेलकर्मी की पत्नी को मारी गोली

मुंगेर के जमालपुर स्थित दौलतपुर रेलवे कॉलोनी में शुक्रवार को चोरों ने एक रेलकर्मी की पत्नी को गोली मार दी. गोली पीठ में लगी है. महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. चेारों को पकड़ने की कोशिश में भाग रहे बदमाशों ने महिला की पीठ में गोली मार दी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola