ePaper
Live Updates

Bihar Breaking News Live: बागमती नदी के जलस्तर में गिरावट जारी, लोगों ने ली राहत की सांस

Updated at : 16 Jul 2023 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News Live: बागमती नदी के जलस्तर में गिरावट जारी, लोगों ने ली राहत की सांस

Bihar Breaking News : बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar सेक्शन को...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
8:39 PM. 16 Jul 238:39 PM. 16 Jul

गोराडीह पथ पर दलदल में फंसा ट्रक, आवागमन रहा बाधित

गोराडीह. भागलपुर-गोराडीह मुख्य मार्ग पर कोहड़ा गेट के पास रविवार की सुबह ट्रक सड़क किनारे दलदल में फंस गया. इसके कारण सड़क पर परिचालन बाधित हो गयी. सूचना मिलने पर लोदीपुर थाना के एसआई अवधेश सिंह पहुंचे और ट्रक को निकलवाया. इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी.

8:39 PM. 16 Jul 238:39 PM. 16 Jul

हथुआ राज के महाराजा के चचेरे भाई की गोली लगने से मौत

हथुआ. हथुआ राज के महाराजा के चचेरे भाई जितेंद्र प्रताप शाही की गोली लगने से रविवार को मौत हो गयी. घटना हथुआ थाना क्षेत्र के बबुआ जी कैंपस की है. पुलिस ने घटनास्थल से एक लाइसेंसी हथियार, गोली और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किये हैं. मौत की जांच के लिए एसपी स्वर्ण प्रभात ने एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड को बुलाया है. हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार के नेतृत्व में पुलिस जांच कर रही है. पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है.

8:39 PM. 16 Jul 238:39 PM. 16 Jul

दो बाइकों की टक्कर में मुखिया पुत्र जख्मी

उजियारपुर. सातनपुर स्थित एनएच 28 पर दो बाइकों की टक्कर में सातनपुर पंचायत की मुखिया वीणा देवी एवं चौकीदार लालबाबू राय का पुत्र आशीष कुमार (26) गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उनका इलाज पटना के मेदांता अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बतायी गयी है. घटना शनिवार शाम करीब चार बजे की है. स्थानीय लोगों के मुताबिक आशीष अपने घर से बहिरा चौर स्थित एनएच किनारे होटल पर बाइक से आ रहे थे. इसी बीच एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उनकी बाइक में जबरदस्त ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

8:39 PM. 16 Jul 238:39 PM. 16 Jul

बाढ़ के पानी में डुबने से बालक की हुई मौत

बलिया बेलौन. ग्राम पंचायत शिकारपुर के वार्ड नौ में बाढ़ के पानी में डूबे सड़क पार करने के दौरान सात वर्षीय बालक अहमद रेजा, पिता रियाज आलम का पांव फिसल जाने से बाढ़ का पानी में डूब कर मौत हो गयी. परिजनों ने बालक को जब तक पानी से बाहर निकला. तब तक उसकी मौत हो गयी थी.

8:39 PM. 16 Jul 238:39 PM. 16 Jul

शराब पीकर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार

बिस्फी. प्रखंड क्षेत्र के चहुटा गुमटी के पास शराब के नशे में हंगामा एवं गाली-गलौज कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष राज कुमार राय ने कहा कि आरोपी परमेश्वर राम को पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया. वह शराब के नशे में हंगामा कर रहा था. मेडिकल जांच में काफी मात्रा में अल्कोहल पाए जाने पर मद्य निषेध कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

8:39 PM. 16 Jul 238:39 PM. 16 Jul

माले विधायक मनोज मंज़िल अपने समर्थकों के साथ सड़क पर बैठे

कपड़ा व्यवसाई पर हमला और फायरिंग करने के विरोध में माले विधायक मनोज मंज़िल अपने समर्थकों के साथ सड़क पर बैठे हुए हैं. सुबह से आरा सहार मार्ग पूरी तरह ठप है. धरनास्थल पर एसडीपीओ सब प्रशिक्षु आईपीएस प्रकाश चंद्र कई थानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर विधायक से जाम हटाने की गुहार लगाई, लेकिन विधायक माननीय को मंजूर नहीं, वे धरना स्थल पर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं. इसको लेकर एसडीपीओ विकास चंद्र एवं माले विधायक मनोज मंजिल के बीच नोकझोंक भी हुई है.

8:39 PM. 16 Jul 238:39 PM. 16 Jul

एक आरोपित व एक शराबी गिरफ्तार

दावथ. पुलिस ने रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के 2 गांव से एक वारंटी व एक शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर, चलाये गये समकालीन अभियान के तहत थाना क्षेत्र के योगिनी गांव से न्यायालय के एक वारंटी विक्रमा दुबे व ग्रामीणों की सूचना पर थाना क्षेत्र के आकोढ़ा गांव से नशे में धुत गोपाल तिवारी को गिरफ्तार किया गया. जहां शराबी का ब्रेथ एनलाइजर से जांच के बाद शराब की पुष्टि होने पर दोनों को जेल भेज दिया गया.

8:39 PM. 16 Jul 238:39 PM. 16 Jul

तालाब में डूबने से दिव्यांग बुजुर्ग की मौत

सरायरंजन. मुसरीघरारी थाना क्षेत्र की लाटबसेपुरा पंचायत के चैनपुर गांव स्थित वार्ड तीन में तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत हो गयी. उसकी पहचान रामसकल सहनी (60) के रूप में की गई है. लोगों ने बताया कि रामसकल सहनी दिव्यांग था. शनिवार को गांव के ही एक व्यक्ति के दाह संस्कार में गया था. गांव के सभी लोग शाम में वापस घर लौट आये, लेकिन रामसकल नहीं लौटे. रविवार सुबह उसका शव पानी में उपलाता हुआ तिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से निकाला.

8:39 PM. 16 Jul 238:39 PM. 16 Jul

वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

हसनपुर. शासन व बहत्तर गांव के बीच वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत हो गयी. उसकी पहचान मो. शकील के रूप में की गयी है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की.

8:39 PM. 16 Jul 238:39 PM. 16 Jul

कटौझा समेत अन्य स्थानों पर बागमती नदी के जलस्तर में गिरावट जारी

डुमरा. माॅनसून के कमजोर पड़ते ही जिले में बागमती समेत अन्य नदियों के जलस्तरों में गिरावट हो रहा है. पिछले कई दिनों से कटौझा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही बागमती का जलस्तर अब खतरे के निशान से नीचे पहुंच गया है. इसी तरह ढेंग, डुब्बाघाट, चंदौली व सोनाखान में भी जलस्तर में गिरावट जारी है. जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के रविवार सुबह 9 बजे के रिपोर्ट के अनुसार सुंदरपुर व पुपरी में अधवारा नदी, सोनबरसा में झीम व गोआवाडी में लालबेकिया नदी का जलस्तर स्थिर बना हुआ है. फिलहाल सभी नदियों का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से नीचे है.

8:39 PM. 16 Jul 238:39 PM. 16 Jul

सांसद सिग्रीवाल ने FIR के लिए आवेदन दिया, बोले- हत्या की थी साजिश

पिछले 13 जुलाई को पटना में भाजपा के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की लाठी से बुरी तरह जख्मी हुए सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने आरोप लगाया है कि उनकी मर्डर की साजिश रची गयी थी. बिहार के CM नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव के इशारे पर पटना के DM और SSP ने उनकी हत्या की साजिश रची थी. सांसद सिग्रीवाल ने पटना के कोतवाली थाने में FIR के लिए आवेदन दिया है. इसमे  नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव के साथ साथ पटना के DM चंद्रशेखर सिंह, SSP राजीव मिश्रा, SDM खांडेकर श्रीकांत, ASP काम्या मिश्रा समेत अन्य के खिलाफ हत्या की कोशिश, आपराधिक षड्यंत्र रचने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने को कहा गया है.

8:39 PM. 16 Jul 238:39 PM. 16 Jul

उधार पैसा मांगने पर की मारपीट, एक जख्मी

नवादा. उधार पैसा मांगना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया. रुपये मांगने के क्रम में जमकर मारपीट कर दी. इससे बुरी तरह जख्मी हो गया है. जख्मी हालत में परिजनों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी सुनील सिंह ने मुहल्ले निवासी चंदन कुमार से उधार में दिये रुपये मांगने उनके घर पर गया था. रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी. इस दौरान बात आगे बढ़ी और दोनों के बीच मारपीट हो गयी. सुनील सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गया है. इसके सिर में गंभीर चोटें हैं. फिलहाल, स्थिति समान्य बताया जा रहा है. इधर, थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले की जांच की जा रही है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

8:39 PM. 16 Jul 238:39 PM. 16 Jul

दहेज हत्या मामले में एक महिला आरोपित गिरफ्तार

कहरा. बनगांव थाना क्षेत्र के रहुआमणि गांव में पिछले गुरुवार को एक नवविवाहिता की हत्या मामले में खगड़िया निवासी व मृतका भावना देवी की मां इंदु देवी की शिकायत पर बनगांव थाना पुलिस ने एक और फरार नामजद आरोपित महिला की सास संगीता देवी को गिरफ्तार कर लिया. मालूम हो खगड़िया जिले के बेला सिमरी गांव निवासी और वर्तमान में दिल्ली में रह रहे प्रमोद केशरी की पुत्री भावना कुमारी की शादी 12 माह पूर्व बनगांव थाना क्षेत्र के रहुआमणि गांव निवासी बिनोद केशरी के पुत्र गोलू केशरी से हुई थी.

8:39 PM. 16 Jul 238:39 PM. 16 Jul

पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

नौहट्टा़ थाना क्षेत्र के नीमहत गांव से पुलिस ने छापेमारी कर विजय सिंह को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष जीतेंद्र यादव ने बताया कि वारंटी विजय सिंह पर न्यायालय द्वारा काफी दिनों से वारंट जारी किया गया था.

8:39 PM. 16 Jul 238:39 PM. 16 Jul

शिक्षक नियुक्ति में परेशानियों को ले जल्द होगी बैठक

पटना- पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा का बयान, शिक्षक नियुक्ति में परेशानियों को ले जल्द होगी बैठक, राजनीतिक गतिविधियों के कारण हुआ विलंब, 2-4 दिनों में साफ हो जाएगी तस्वीर, आंदोलन करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई सही नहीं, आखिर कितने लोगों पर कार्रवाई करेंगे आप, शिक्षक लोकतांत्रिक तरीके से मांग रख रहे है, CM ने कहा है कि वो बैठक कर समाधान निकालेंगे.

8:39 PM. 16 Jul 238:39 PM. 16 Jul

पकड़ी गई पटना की हंटर क्वीन, मरीन ड्राइव पर हाथ में पिस्टल लेकर करती थी स्टंट

पटना के मरीन ड्राइव पर हाथ में पिस्टल लेकर खतरनाक स्टंट करने वाली हंटर क्वीन को आखिरकार पुलिस ने धर दबोचा. सोशल मीडिया पर इस लड़की का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह पिस्टल के साथ लहरिया कट बाइक चलाते दिखी थी. पकड़ी गई हंटर गर्ल पर 30 हजार का जुर्माना लगाने के साथ ही पुलिस ने उसकी बाइक को जब्त कर लिया है और एक साल के लिए बाइक का रजिस्ट्रेशन भी रद्द कर दिया है.

8:39 PM. 16 Jul 238:39 PM. 16 Jul

बिहार में डबल मर्डर: दिनदहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या

अररिया में एक साथ दो लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है. जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में गोली लगने से दोनों की मौत हुई है जबकि दो लोग घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना अररिया के रघुनाथपुर की है.

8:39 PM. 16 Jul 238:39 PM. 16 Jul

CM नीतीश कुमार अब खत्म हो चुके हैं

पटना- बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल का बयान, CM नीतीश द्वारा UCC का समर्थन नहीं करने पर बोले, कहा- CM नीतीश कुमार अब खत्म हो चुके हैं, BJP UCC कानून को लोकसभा से पास करा लेगी, गोवा में यह कानून लागू है वहां कोई दिक्कत नहीं है, देश में एक कानून हो तो दिक्कत क्या होती है, BJP यह कानून लाकर रहेगी.

8:39 PM. 16 Jul 238:39 PM. 16 Jul

दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग से हड़कंप

मधेपुरा में पेड़ काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट के दौरान दोनों पक्षों की तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है. घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर की है.

8:39 PM. 16 Jul 238:39 PM. 16 Jul

बेउर जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच मारपीट मामला

पटना- बेउर जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच मारपीट मामला, पूर्व विधायक के समर्थकों और दूसरे गुट के बीच मारपीट, सभी बड़े अधिकारी बेउर जेल पहुंचे, बेउर जेल में हालात समान्य, अधिकारी कर रहे कैंप, जेल में भारी संख्या में पुलिस फोर्स को बुलाया गया, पुलिस फोर्स को बेउर जेल के अंदर ले जाया जा रहा, जेल के छत पर सादे लिबास में पुलिसकर्मी तैनात, जेल की सुरक्षा कड़ी, सभी सेल को बंद किया गया.

8:39 PM. 16 Jul 238:39 PM. 16 Jul

BJP जान बूझकर हिंदू-मुस्लिम करना चाहती है

पटना- JDU विधान पार्षद ख़ालिद अनवर का बयान, कहा- JDU लोगों के बीच जाकर UCC का करेगी विरोध, ‘सीएम नीतीश ने सभी नेताओं को दिया है निर्देश’, ‘गांव-गांव घूमकर लोगों को UCC के बारे में बताएं’, ‘JDU ने पहले से ही किया है UCC का विरोध’, ‘BJP जान बूझकर हिंदू-मुस्लिम करना चाहती है’, ‘लोकसभा चुनाव को ले BJP ने माहौल बनाना शुरू किया है’, ‘UCC को लेकर कोई फ़ायदा नहीं होने वाला है’

8:39 PM. 16 Jul 238:39 PM. 16 Jul

गया में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

गया में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां तेज गति से आ रही यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे करीब 15 फीट गड्ढे में पटल गई. इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. हादसे में करीब 6 यात्री घायल हो गए. घटना डोभी थाना क्षेत्रकके मनी पर गांव के पास की है.

8:39 PM. 16 Jul 238:39 PM. 16 Jul

नालंदा में विवाहिता की निर्मम हत्या, मौके से देवर फरार

नालंदा में एक विवाहिता की गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद शव को पंखे से लटका दिया गया. घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के अजनौरा गांव की है. जहां इस घटना के बाद देवर और सास-ससुर फरार हो गये हैं. मृतका के मायकेवालों ने देवर और सास-ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है. परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

1:19 PM. 16 Jul 231:19 PM. 16 Jul

संजय पासवान ने बताया, एनडीए में शामिल होने के लिए चिराग ने दिया 6-1 का फार्मूला

लोजपा (रा) के नेता संजय पासवान ने बताया कि एनडीए में शामिल होने के लिए चिराग पासवान ने 6-1 का फार्मूला एनडीए के सामने रखा है. उन्होंने एनडीए में शामिल होने के लिए 6 लोकसभा सीट और एक राज्यसभा सीट की मांग की है.

1:19 PM. 16 Jul 231:19 PM. 16 Jul

आरा में बोरिंग के दौरान बिजली का झटका लगने से मिस्त्री की मौत

आरा में बोरिंग के दौरान करंट की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत हो गयी. घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के हरनाथ कुंडी की है.

1:19 PM. 16 Jul 231:19 PM. 16 Jul

आरा में दो मोटरसाइकिल आपस में टकराए एक युवक की मौत, दूसरा जख्मी

आरा में मोटरसाइकिल से दौलतपुर जाने के दौरान वीर कुंअर सिंह कॉलेज के समीप आमने सामने दो मोटरसाइकिल सवार की टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जख्मी युवक का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है.

1:19 PM. 16 Jul 231:19 PM. 16 Jul

आरा में कपड़ा व्यवसाई पर हमला और फायरिंग के विरोध में माले विधायक ने किया सड़क जाम

आरा में कपड़ा व्यवसाई पर हमला और फायरिंग करने के विरोध में आज सुबह से ही अगिआंव सुरक्षित विधानसभा के माले विधायक मनोज मंज़िल ने अपने समर्थकों के साथ पवना बाजार को जाम कर दिया है, जिससे आरा सहार मार्ग पर वाहनों का लंबी कतार लग गई है. घटनास्थल पर स्थानीय थाना पुलिस पहुंच समझने का प्रयासः कर रही है, लेकिन विधायक ने पुलिस अधीक्षक को घटनास्थल पर बुलाने एवम अपराधियों को पकड़ने पर अड़े हुए हैं.

1:19 PM. 16 Jul 231:19 PM. 16 Jul

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने लाठीचार्ज पर कहा, अंग्रेजों की हुकूमत वाली स्थिति

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने पटना में बीजेपी नेताओं पर हुए लाठीचार्ज पर कहा कि अंग्रेजों की हुकूमत वाली स्थिति है. वर्तमान सरकार का यह रवैया ठीक नहीं है. प्रदर्शन करने वाले कोई अपराधी नहीं थे. मानसून सत्र के पहले बैठक करना परंपरा रही है.

1:19 PM. 16 Jul 231:19 PM. 16 Jul

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी विजय सिंह के श्रद्धांजलि सभा में होंगे शमिल

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज जहानाबाद में भाजपा नेता विजय सिंह की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे. इसके साथ ही, मृतक के परिजनों को दस लाख का चेक देंगे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नेता शामिल होंगे.

1:19 PM. 16 Jul 231:19 PM. 16 Jul

सुपौल में पानी भरे गड्ढे में डूबने से 3 बच्चियों की मौत, नहाने के दौरान हुई घटना

सुपौल के मरौना प्रखंड के कमरैल पंचायत में पानी भरे गड्ढे में चार बच्चियां डूब गयी. इसमें से तीन बच्चियों की मौत हो गयी. जबकि, एक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया.

1:19 PM. 16 Jul 231:19 PM. 16 Jul

पुष्पम प्रिया चौधरी के पिता व पूर्व एमएलसी विनोद चौधरी का निधन

पुष्पम प्रिया चौधरी के पिता व पूर्व एमएलसी विनोद चौधरी का निधन हो गया है. वो 68 साल के थे. विनोद कुमार चौधरी के पिता उमाकांत चौधरी को नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में माना जाता था. लेकिन 2020 के विधानसभा चुनाव में उनकी बेटी पुष्पम प्रिया चौधरी ने न सिर्फ प्यूरल्स के नाम से अपनी पार्टी बना ली थी, बल्कि खुद को मुख्यमंत्री कैंडिडेट घोषित कर लिया था.

1:19 PM. 16 Jul 231:19 PM. 16 Jul

पटना के बेउर जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प, आला अधिकारी पहुंचे

पटना के बेउर जेल में हिंसक झड़प हुई है. बताया जा रहा है कि ये हिंसक झड़प दो गुटों के बीच हुई है. इसमें से एक गुट पूर्व विधायक के समर्थकों का है. घटना की जानकारी मिलने के बाद जेल के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

1:19 PM. 16 Jul 231:19 PM. 16 Jul

जहानाबाद में युवक के सिर में गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जहानाबाद में रविवार की सुबह एक युवक को अपराधियों ने सिर में गोली मार दी है. बताया जा रहा है कि घटना हुलासगंज थाना क्षेत्र के बोरी गांव की है. घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद, जांच में जुट गयी.

1:19 PM. 16 Jul 231:19 PM. 16 Jul

विवेक भूषण बने सोनपुर रेल मंडल के नये डीआरएम

आरएलडीएम में प्रतिनिुयक्त विवेक भूषण को सोनपुर रेल मडंल का नया डीआरएम बनाया गया है. रेलवे बोर्ड की ओर से शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी की गयी है. वहीं सोनपुर मंडल के निवर्तमान डीआरएम नीलमणि को पदस्थापना की प्रतीक्षा में रखा गया है. वहीं समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल का भी तबादला कर दिया गया है. फिलहाल उन्हें कोई विभाग नहीं मिल सका है. उनकी जगह साउथ इस्टर्न रेलवे कोलकाता में तैनात विनय श्रीवास्तव को समस्तीपुर का नया डीआरएम नियुक्त किया गया है.

1:19 PM. 16 Jul 231:19 PM. 16 Jul

सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल से अस्पताल में मिले चिराग पासवान, कहा- लाठीचार्ज शर्मनाक

लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आइजीआइएमएस में लाठीचार्ज के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हुए भाजपा सांसद जर्नादन सिंह सीग्रीवाल से मिलकर उनका कुशल क्षेम पूछा. उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं पर हुआ बर्बर लाठीचार्ज शर्मनाक और निंदनीय है. सरकार को इस घटना की जवाबदेही लेते हुए संलिप्त सभी दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करनी पड़ेगी.

6:33 AM. 16 Jul 236:33 AM. 16 Jul

मधुबनी में मिड डे मील में मिला मेंढक, डीपीओ करेंगे जांच

मधुबनी के नगर निगम के वार्ड नंबर 16 में उत्क्रमित प्लस टू हाइस्कूल शेख टोली में शनिवार को मध्याह्न भोजन में मेंढक मिलने पर स्कूल में अफरातफरी मच गयी. बताया जा रहा है कि रोज की तरह विद्यालय में खाना परोसा गया. बच्चों ने खाना शुरू किया, इस बीच एक छात्र की थाली में मरा मेंढक मिला. तब तक कुछ छात्रों ने भोजन कर भी लिया था. इसकी सूचना शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी गयी. शिक्षा विभाग राजनगर प्रखंड के कई अधिकारी पहुंचे. सूचना शक्ति फाउंडेशन को भी दी गयी. इस विद्यालय में शक्ति फाउंडेशन द्वारा मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. सूचना के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने डीपीओ को मामले की जांच का आदेश दिया. जिला शिक्षा पदाधिकारी जावेद आलम ने बताया है कि मामला गंभीर है. इसकी जांच होगी. दोषी पर कार्रवाई की जायेगी. इधर, डीपीओ मध्याह्न शुभम कसौधन ने कहा है कि मामले के दोषी को चिन्हित करने के लिए सभी पक्ष को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola