Bihar Breaking News Live: आज पीएम मोदी और अमित शाह से मिलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2024 7:16 AM
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...
आज पीएम और शाह से मिलेंगे मुख्यमंत्री
पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार सात फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे. इसके लिए बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री नयी दिल्ली पहुंचेंगे. एनडीए के साथ नयी सरकार के गठन के बाद नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री और अन्य केेंद्रीय मंत्रियों से पहली मुलाकात होगी. वह आठ फरवरी को पटना लौट आयेंगे. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार बिहार से जुड़ी कुछ जȠरी मांगों को रखेंगे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए