Live Updates

Bihar Breaking News Live : पटना में अपराधियों ने मोबाइल दुकानदार की गोली मार की हत्या

Updated at : 02 Aug 2022 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News Live : पटना में अपराधियों ने मोबाइल दुकानदार की गोली मार की हत्या

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:52 PM. 2 Aug 227:52 PM. 2 Aug

मनेर में मोबाइल दुकानदार की गोली मारकर हत्या

मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर बाजार के पास बाइक सवार अपराधियों ने उसके मोबाइल दुकानदार को गोली मारकर हत्या कर डाली. घटना को अंजाम देकर बाइक सवार अपराधी भाग निकले गोली लगने के बाद मोबाइल दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जाता है कि शेरपुर गांव निवासी ललित राय का पुत्र निराला कुमार बाजार में अपनी मोबाइल की दुकान खोल रखा है. इसी बीच अपाची बाइक पर सवार तीन की संख्या में हथियार से लैस अपराधियों ने मोबाइल दुकानदार निराला की गोली मारते हुए मौके से भाग निकले. गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

7:52 PM. 2 Aug 227:52 PM. 2 Aug

पुलिस स्टेशनों को डिजिटल बनाने को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई

पटना. बिहार के पुलिस स्टेशनों को डिजिटल बनाने को लेकर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. जनहित याचिका पर पटना हाईकोर्ट ने सुनवाई की. इस मामले पर हाईकोर्ट ने अभियोजन (गृह विभाग) और एडीजी (एससीआरबी) गृह विभाग को पार्टी बनाने का निर्देश दिया है.

3:00 PM. 2 Aug 223:00 PM. 2 Aug

पटना में सेक्शन अधिकारी के घर से 40 लाख की चोरी,लोगों में दहशत

पटना. जिले के रूपसपुर थाना क्षेत्र में एक चोरी का मामला सामने आया है. अर्पणा बैंक कॉलोनी के ओरिएंट हाईट अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 206 में चोरी की घटना हुई है. उच्च न्यायालय के सेक्शन अधिकारी संजय कुमार सिन्हा के बंद फ्लैट के ताला तोड़ कर करीब 40 लाख की संपत्ति चोरी कर ले गए. साथ ही अपार्टमेंट के चार फ्लैट में भी चोरी हो गई है.

2:29 PM. 2 Aug 222:29 PM. 2 Aug

पटना में फ्लैट का ताला काट कर 40 लाख की चोरी 

पटना के रूपसपुर थाने के अर्पणा बैंक कोलोनी के ओरिएंट हाईट अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 206 निवासी व उच्च न्यायालय के सेक्शन अधिकारी संजय कुमार सिन्हा के बंद फ्लैट का ताला तोड़ कर करीब 40 लाख की संपत्ति चोरी कर ले गए चोर. इसके साथ ही अपार्टमेंट के चार अन्य फ्लैट में भी चोरी हो गई है

2:29 PM. 2 Aug 222:29 PM. 2 Aug

लक्की ड्रा के माध्यम से होगा ट्रांसफर

पटना. भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने अनोखा पहल की है. ऑनलाइन लक्की ड्रा के माध्यम से ट्रांसफर पोस्टिंग करने की नई पहल की है. पिछले दिनों ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर गड़बड़ी हुई थी. 4353 राजस्वकर्मियों को जिला का आवंटन किया जाना है.

2:29 PM. 2 Aug 222:29 PM. 2 Aug

महागठबंधन में कांग्रेस की एंट्री, RJD नेता वृषण पटेल ने कहा स्वागत है

प्रदेश में राजनीतिक समीकरण को लेकर एक खबर सामने आई है. महागठबंधन में कांग्रेस की एंट्री हो गई है. महागठबंधन के नेता इसका स्वागत किए हैं. राजद प्रदेश उपाध्यक्ष वृषण पटेल ने खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि 7 आगस्त के आक्रोश मार्च में उनका स्वागत है.

2:29 PM. 2 Aug 222:29 PM. 2 Aug

बांका के कुंजलगढ़ी में 1 बस पलटी, 10 यात्री घायल

बांका से एक बड़ी घटना की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि बेलहर के कुंजलगढ़ी मोड़ के पास एक बस पलट गई. इस घटना में 10 यात्रियों की घायल होने की खबर है. वहीं, बस जमुई जा रही थी.

2:29 PM. 2 Aug 222:29 PM. 2 Aug

छपरा में दो मजदूरों की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब से मरने की आशंका

छपरा से एक बड़ी खबर सामाने आई है. वहां दो मजदूरों की संदिग्ध मौत हो गई है. जहरीली शराब से मरने की आशंका जताई जा रही है.

2:29 PM. 2 Aug 222:29 PM. 2 Aug

मौसम विभाग ने बिहार में जारी किया येलो अलर्ट, बारिश के साथ वज्रपात की संभावना

बिहार के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है. इनमें सारण, समस्तीपुर, वैशाली और नालंदा शामिल है.

2:29 PM. 2 Aug 222:29 PM. 2 Aug

किसानों को सरकार डीजल के लिए देगी अनुदान , आवेदन जांच के बाद मिलेगा राशि

पटना. किसानों के लिए एक अच्छी खबर है. सरकार ने उनके लिए अच्छी पहल की है. किसानों को सरकार डीजल अनुदान देगी. इसके लिए उन्हें अनुदान राशि दिया जाएगा. आवेदनों की जांच के बाद किसानों को अनुदान मिलेगा.

8:16 AM. 2 Aug 228:16 AM. 2 Aug

पटना एयरपोर्ट अब दिखेगा स्मार्ट, मार्च 2024 तक होगा पूरा काम

पटना एयरपोर्ट मार्च 2024 तक पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा. यह जानकारी केन्द्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री वी.के. सिंह ने राज्यसभा में दी. उन्होंने सोमवार को सांसद सुशील कुमार मोदी के एक सवाल के जवाब में बताया कि पटना हवाई अड्डे के विकास के लिए भारत सरकार ने 1216.90 करोड़ की स्वीकृति दी है. अभी तक 54 फीसदी निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है.

7:44 AM. 2 Aug 227:44 AM. 2 Aug

बिहार में 125, तो पटना में मिले 33 नये कोरोना संक्रमित

पटना राज्य में नये कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट दर्ज की गयी है. पिछले 24 घंटे में राज्य में 125 नये कोरोना संक्रमित पाये गये. इनमें पटना जिले में सबसे अधिक 33 नये संक्रमित मिले. इसके साथ ही राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या घट कर 1400 रह गयी है. इनमें से 1356 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं. पिछले 24 घंटे में 65,685 सैंपलों की जांच की गयी. पटना के अलावा कैमूर में 20, भागलपुर में 17, मधुबनी व गया में सात-सात संक्रमित पाये गये.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola