Live Updates

Bihar Breaking News LIVE: मधुबनी में कांग्रेस नेता के बेटे पर फायरिंग, तीन गिरफ्तार

Updated at : 16 May 2022 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News LIVE: मधुबनी में कांग्रेस नेता के बेटे पर फायरिंग, तीन गिरफ्तार

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

मधुबनी में कांग्रेस नेता के बेटे पर फायरिंग

मधुबनी में कांग्रेस नेता के बेटे पर फायरिंग, बिहार किसान कांग्रेस के अध्यक्ष हैं हिमांशु कुमार. कांग्रेस नेता के बेटे समेत 4 लोगों पर हुई फायरिंग. मामले में पुलिस ने तीन लोगों को किया है गिरफ्तार.

शिवहर में मारपीट में आधा दर्जन घायल 

शिवहर में आपसी विवाद में हुई मारपीट में आधा दर्जन से अधिक घायल. घायलों को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती. मामले में पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार.

राज्यसभा उपचुनाव के लिए अनिल हेगड़े जदयू उम्मीदवार

जदयू सांसद किंग महेंद्र के निधन से खाली हुई राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए जदयू ने अनिल हेगड़े को अपना उम्मीदवार बनाया है. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधिवत इसकी घोषणा कर दी.

सेल्फी फोटो लेने के दौरान युवक डूबा, आक्रोशितो ने किया सड़क जाम

मनेर. थाना क्षेत्र का हल्दी छपरा संगम घाट पर नहाने के दौरान एक युवक डूब गया. घटना के बाद सूचना पर स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से डूबे युवक के शव की तलाश जारी रही. एसडीआरएफ की टीम के नहीं आने को लेकर ग्रामीणों की भीड़ ने मनेर हाई स्कूल मोड़ के पास NH-30 को जाम कर दिया. जहां स्थानीय पुलिस के समझाने बुझाने के बाद लोग सड़क से हटे. गंगा नदी में डूबे युवक की पहचान बिहटा कंचनपुर के रामबाबू यादव के पुत्र गुड्डू कुमार 24 के रूप में की गई है. वही रालोजपा जिला अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव डूबे युवक के शव के तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों का सहयोग लिया है.

नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपित को भीड़ ने पीट-पीट कर किया अधमरा

नवादा. एक नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में एक अधेड़ व्यक्ति को ग्रामीणों के साथ पीड़िता के परिजन ने पीट-पीट कर जख्मी कर दिया. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने आरोपित जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने हालात दयनीय देख पावापुरी रेफर कर दिया है.

मसौढ़ी में घर के पास डीजे लगाने से मना करने पर मारपीट

मसौढ़ी. थाना के निसियावां गांव में घर के पास डीजे की ट्रॉली खड़ा करने से मना करने पर गांव के ही लोगों ने परिजनों के साथ मारपीट कर घायल करने और फायरिंग करने का एक मामला प्रकाश में आया है. श्रीभगवान बिंद की पत्‍नी मंजु देवी ने गांव के ही फोटू कुमार, रवि पासवान, सन्नी कुमार, सोनू कुमार, गोलू कुमार, गौरव कुमार समेत दस लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.

बरात में आये किशोर का शव कुएं से बरामद

बाढ़. अनुमंडल के एनटीपीसी थाना क्षेत्र के दरियापुर में एक किशोर का शव कुएं में मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकलवाया. इस दौरान पुलिस को आक्रोशित ग्रामीणों के गुस्सा का शिकार होना पड़ा.

सामान्य से दो से तीन गुना तक हुआ पटना आने का विमान किराया

पटना. गर्मी छुट्टी को लेकर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता जैसे महानगरों से पटना आने के विमान किराये में काफी इजाफा हुआ है. 18 से 29 मई तक यह सबसे अधिक है, जो सामान्य से दो से तीन गुना तक हो गया है. इस दौरान दिल्ली का विमान किराया सामान्य से ढाई गुना, कोलकाता का तीन गुना, मुंबई, बेंगलुरु व चेन्नई का दोगुना और हैदराबाद का सवा दोगुना तक बढ़ गया है. इस दौरान इन शहरों से पटना आने का विमान किराया इसप्रकार है.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुद्ध पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं

पटना. बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुद्ध पूर्णिमा पर सभी को शुभकामना दी है. कहा कि बुद्ध के मार्ग, अहिंसा, दया एवं मध्यम मार्ग का सिद्धांत समस्त मानव जाति के लिए सदा से प्रासंगिक बना हुआ है. बुद्ध के मार्ग को अपना कर विश्व में बढ़ते भेद-भाव एवं नफरत को समाप्त कर सकेंगे.

दानापुर. बड़ी मछुआ टोली के पास रविवार देर शाम बाइक सवार एक युवक ने फायरिंग कर सड़क किनारे खड़ी एक युवती को जबरन बाइक पर बैठा कर फरार हो गया. जबकि, गोली वहां खड़ी एक छात्रा को लग गयी. जख्मी स्नेहा कुमारी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया. बाइक सवार मुकेश ने एक युवती को बाइक पर जबरन बैठा कर लेकर फरार हो गया. जब पुलिस ने खदेड़ा तो बाइक सवार युवक ने युवती को छोड़ कर भाग गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola