अनंत सिंह की रिहाई की खुशी में बन रहे 3 लाख रसगुल्ले, समर्थकों के लिए महाभोज की तैयारी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 22 Mar 2026 3:38 PM
अनंत सिंह
Anant Singh Bail: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह दुलारचंद यादव हत्याकांड में बेल मिलने के बाद कल 23 मार्च को बेऊर जेल से बाहर आ रहे हैं. उनके पटना स्थित आवास पर 3 लाख रसगुल्लों और भव्य भोज के साथ करीब 15 हजार समर्थकों के जुटने की तैयारी है. सोमवार दोपहर रिहाई के बाद वे अपने समर्थकों से मिलेंगे.
Anant Singh Bail: बिहार की राजनीति में छोटे सरकार के नाम से मशहूर बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों के लिए खुशखबरी है. दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पटना हाईकोर्ट से बेल मिलने के बाद अनंत सिंह कल, यानी सोमवार को बेऊर जेल से रिहा होने जा रहे हैं. रिहाई की खबर मिलते ही उनके पटना स्थित माल रोड आवास पर उत्सव जैसा माहौल है.
लाखों रसगुल्ले और महाभोज की तैयारी
अनंत सिंह के स्वागत में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए उनके आवास पर जोरदार तैयारियां चल रही हैं. बताया जा रहा है कि समर्थकों का मुंह मीठा कराने के लिए करीब 3 लाख रसगुल्ले बनवाए जा रहे हैं. ये मिठाइयां बाढ़ में तैयार हो रही हैं. इन्हें पटना लाया जाएगा. खाने के मेन्यू में पनीर की विभिन्न डिशेज, लिट्टी-कचौड़ी, पुलाव और मिक्स वेज जैसे व्यंजन शामिल हैं.
गर्मी का इंतजाम और भारी भीड़
आवास परिसर में बड़े-बड़े टेंट लगाए गए हैं. मार्च की गर्मी बढ़ रही है, इसलिए समर्थकों की सुविधा के लिए भारी संख्या में पंखे और कूलर मंगाए गए हैं. कल दोपहर 2 बजे जब अनंत सिंह जेल से सीधे अपने आवास पहुंचेंगे, तो वहां 10 से 15 हजार समर्थक मौजूद रहेंगे. समर्थकों का दावा है कि उनके काफिले में इतनी गाड़ियां होंगी कि उन्हें गिनना मुश्किल हो जाएगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
क्या है आगे का कार्यक्रम?
अनंत सिंह 23 मार्च की दोपहर जेल से बाहर आएंगे और पटना में रुकेंगे. अगले दिन यानी 24 मार्च को सुबह 8 बजे वे पटना से बड़हिया के लिए रवाना होंगे. वहां वे महारानी स्थान पर पूजा-अर्चना करेंगे और फिर अपने घर बाढ़ जाएंगे. रास्ते में जगह-जगह उनके भव्य स्वागत की योजना है.
2025 विधानसभा चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद हत्याकांड में उन्हें 1 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था. करीब 4 महीने जेल में बिताने के बाद अब वे वापस अपने क्षेत्र की जनता के बीच लौट रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: 29 मार्च तक बिहार में आंधी-तूफान का साया, मौसम विभाग का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
पटना के बाद अब गया की बारी, फल्गु नदी के किनारे बनेगा 16 किमी लंबा मरीन ड्राइव, मंत्री ने किया ऐलान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










