बिहार दिवस पर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव बोले- अब बस अच्छी ब्रांडिंग चाहिए
खेसारी लाल यादव, भोजपुरी एक्टर
Bihar Diwas 2026: बिहार दिवस 2026 के मौके पर राजनीतिक नेताओं से लेकर भोजपुरी कलाकार तक बधाइयां दे रहे हैं. ऐसे में खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी बात रखी. खेसारी ने कहा, बिहार को अब बस अच्छी ब्रांडिंग चाहिए.
Bihar Diwas 2026: 22 मार्च से लेकर 24 मार्च तक पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस को लेकर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे. इस मौके पर कई दिग्गज बधाइयां दे रहे हैं. इस बीच भोजपुरी एंडस्ट्री के हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट शेयर कर बधाई दी. साथ ही उन्होंने लिखा, फील प्राउड टू बी बिहारी.
खेसारी ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?
खेसारी लाल यादव ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘विश्व के हर कोने में बिहारी पसर गए हैं और जो शायद पहले मजबूरी रही होगी लेकिन अब ताकत होनी चाहिए. बिहारी और बिहार को अब बस अच्छा ब्रांडिंग चाहिए. ये दुनिया कॉस्मेटिक हो चुकी हैं और हम बिहारी आज भी कॉस्मेटिक को ढोंग समझते हैं.’
खेसारी ने लिखा- बिहारी हैं तो प्राउड कीजिए
आगे उन्होंने यह भी लिखा, ‘मीडिया के लिए भी मजा लेने और एक्सपेरिमेंट का केंद्र बिहार हो चुका है. राजनेता लोग को भी बिहारी का ईगो जगा कर संसद और विधानसभा तक जाना है लेकिन जब बात भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने का हो तो सब बहाना खोजते हैं. यकीन मानिए जो इमेज बिहारी का बिहार से बाहर बनाया गया है, ठीक वही इमेज भारतीय का भारत से बाहर हैं. अब चीजे बदल रही हैं, ट्रेडिशनल मीडिया दुनिया को भारत का अच्छा इमेज दिखा रहा हैं तो अब ब्रांड बिहार भी लोगों को दिखाना चाहिए.’
खेसारी लाल यादव ने लिखा, ‘बिहारी हैं तो प्राउड कीजिए, अंदर और बाहर दोनों से. इक्कठा रहेंगे तो वो दिन दूर नहीं जब हर नॉन बिहारी भी बिहार दिवस की शुभकामनाएं प्राउड से देगा और एक बिहारी और बिहार का योगदान उसकी जिंदगी में क्या है वो दुनिया को बताएगा. फील प्राउड टू बी बिहारी.’ इस तरह से बधाई देने के साथ खेसारी लाल यादव ने अपने मन की बात भी कही. आज बिहार दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बिहार के कई नेता भी बधाइयां दे रहे हैं.
Also Read: पटना के इस इलाके में बनाया जाएगा 5 स्टार होटल, जानिए कब तक बनकर होगा तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










