पटना के इस इलाके में बनाया जाएगा 5 स्टार होटल, जानिए कब तक बनकर होगा तैयार

Updated at : 22 Mar 2026 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
Taj Hotel In Patna 5 star built in ​​Patna

सांकेतिक तस्वीर

Taj Hotel In Patna: पटना के बांकीपुर में फाइव स्टार ताज होटल बनाया जाएगा. यह होटल 500 कमरे वाला होगा. इस होटल का निर्माण कार्य 2030 तक पूरा होगा. होटल के निर्माण के लिए पर्यटन विभाग ने आज अग्रीमेंट साइन किया है.

विज्ञापन

Taj Hotel In Patna: बिहार में टूरिज्म को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है. पर्यटन विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद की मौजूदगी में आज पर्यटन विभाग/बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BSTDCL) ने सारगा होटल प्राइवेट लिमिटेड के साथ बांकीपुर बस स्टैंड की जमीन पर 5 स्टार लग्जरी ताज होटल के संचालन के लिए अग्रीमेंट साइन किया गया.

पर्यटन मंत्री ने क्या कहा?

यह समझौता सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत हुआ है. समझौते के मुताबिक, द इंडियन होटल समूह की ओर से इस फाइव स्टार ताज होटल का निर्माण किया जाएगा. इस मौके पर मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य के लोगों की बड़ी अपेक्षा है कि पर्यटकों और व्यवसायियों को यहां बेहतर आवासन में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

उन्होंने यह भी कहा, पटना जैसे शहर में फाइव स्टार होटल की बहुत जरूरी है, इसे ध्यान में रखते हुए सरकार राजधानी में फाइव स्टार होटल का निर्माण करवाने जा रही है. पटना में पहले से एक फाइव स्टार होटल का निर्माण शुरू हो चुका है, दूसरे के लिए आज अग्रीमेंट साइन किया गया है. आज औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं. अब तय समय सीमा के अंदर यहां ताज होटल का निर्माण पूरा किया जाए और तीसरे फाइव स्टार होटल के लिए भी प्रक्रिया चल रही है.

इन जगहों पर टूरिज्म को बढ़ावा

राज्य में पर्यटन स्थलों के पास काफी सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है, नए सर्किट्स बनाए जा रहे हैं. जिस प्रकार बोधगया और राजगीर में काफी पर्यटक आते हैं, वैसे ही आने वाले दिनों में सीतामढ़ी में जानकी मंदिर देखने के लिए भी पर्यटक आएंगे.

ऐसा होगा पटना में बनने वाला ताज होटल

बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नंदकिशोर ने कई जानकारियां दीं. उन्होंने बताया कि लगभग 500 कमरों का ताज होटल विकसित किया जाएगा. प्रस्तावित फाइव स्टार होटल में पहले फेज में 350 कमरे और दूसरे फेज में 150 कमरों का निर्माण किया जाना है.

चयनित एजेंसी की ओर से 4 सालों के अंदर पहले फेज का निर्माण पूरा कर जनवरी 2030 में ताज फाइव स्टार होटल का संचालन शुरू किया जाएगा. बांकीपुर पांच सितारा होटल के निर्माण के लिए बेहद सही माना जा रहा है क्योंकि एक तरफ गंगा नदी है और सामने गांधी मैदान है. इसके साथ ही साथ यह होटल सम्राट अशोक कन्वेंसन सेंटर के नजदीक होने के कारण इसकी महत्ता और भी बढ़ जाती है.

Also Read: अनंत सिंह जेल से कब आयेंगे बाहर? भव्य स्वागत की हो रही तैयारी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन