Live Updates

Bihar Breaking News LIVE: रांची में बिहार के मंत्री पर हमला, पटना में भी हंगामा प्रदर्शन

Updated at : 10 Jun 2022 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News LIVE: रांची में बिहार के मंत्री पर हमला, पटना में भी हंगामा प्रदर्शन

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

जमीन विवाद में अंधाधुंध गोलीबारी

छपरा- जमीन विवाद में अंधाधुंध गोलीबारी में एक शख्स की मौत, सात लोग गंभीर रूप से घायल, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के प्रभुनाथ नगर में वारदात

गया-हावड़ा के बीच चलेंगी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

पटना. आरआरबी परीक्षा के मद्देनजर हावड़ा और गया के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेंगी. गाड़ी संख्या 03005 हावड़ा-गया परीक्षा स्पेशल ट्रेन 11, 14 व 17 जून को रात 11:35 बजे हावड़ा से खुल कर अगले दिन दोपहर 3:45 बजे गया पहुंचेगी. वहीं, गाड़ी संख्या 03006 गया-हावड़ा परीक्षा स्पेशल ट्रेन 12, 15 व 18 जून को रात 11:55 बजे गया से खुल कर अगले दिन शाम 5:05 बजे हावड़ा पहुंचेगी. ये ट्रेनें बैंडेल, अजीमगंज, बड़हरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किऊल, नवादा व तिलैया स्टेशनों पर रुकेगी. इनमें चेयरकार के दो, शयनयान श्रेणी के सात और साधारण श्रेणी के छह कोच लगेंगे.

मुजफ्फरपुर कोर्ट में केंद्रीय मंत्री की पेशी

मुजफ्फरपुर कोर्ट में केंद्रीय मंत्री की पेशी, मंत्री गिरिराज और मंत्री रामसूरत राय की पेशी, दो मंत्री समेत 23 नेता की हुई पेशी, 2014 में रेल रोको आंदोलन के दौरान रेलवे ट्रैक जाम करने के आरोप में ACJM 1 में हुई पेशी

पोखर में डूबने से भाई और बहन की मौत

मधुबनी- पोखर में डूबने से भाई और बहन की मौत. बासोपट्टी थाना क्षेत्र के अरघावा गांव में हुआ हादसा

विजय कुमार चौधरी ने 12 जून को बुलाई बैठक

बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने 12 जून को बुलाई बैठक, शिक्षा विभाग से जुड़े तमाम मामलों की होगी समीक्षा

भूमि विवाद में चली गोली

मधुबनी- भूमि विवाद में चली गोली ,एक व्यक्ति घायल, राजनगर थाना क्षेत्र के पलिवार गांव की घटना

भाकपा माले पटना में करेगी बड़ी रैली

पटना. भाकपा माले पटना में करेगी बड़ी रैली. 15 फरवरी 2023 को पटना के गांधी मैदान में भाकपा माले की रैली. गठबंधन दल और झारखंड के विपक्षी दलों के नेता जुटेंगे रैली में. 15 से 20 फरवरी 2023 तक पटना में भाकपा (माले) का 11वां महाधिवेशन. माले ने पोलित ब्यूरो की बैठक में लिया फैसला.

पटना में भी हंगामा प्रदर्शन 

बिहार की राजधानी पटना में भी नूपुर शर्मा के विवादित बयान से बिफरे एक संप्रदाय विशेष के लोगों ने किया हंगामा और प्रदर्शन, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात. स्थिति नियंत्रण में.

सीवान में बंधन बैंक से 2 लाख 84 हजार की लूट

सीवान में बंधन बैंक से 2 लाख 84 हजार की लूट. मैरवा थाना के बभनौली इलाके में सरेआम लूटपाट. हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े की लूटपाट.

बिहार के मंत्री पर रांची में हमला 

रांची में बिहार के मंत्री नीतिन नवीन पर हमला किया गया है. उनकी गाड़ी पर पथराव हुआ है. उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त होने की सूचना है.

भारी मात्रा में शराब किया बरामद

मुंगेर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कार से भारी मात्रा में शराब किया बरामद, दो लोगों को किया गिरफ्तार

आरा और नवादा में प्रदर्शन 

बिहार के आरा के गोपाली चौक और नवादा में नूपुर शर्मा के विवादित बयान से बिफरे एक संप्रदाय विशेष के लोगों ने किया प्रदर्शन, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात.

समस्तीपुर सदर अस्पताल का पोस्टमार्टम कर्मी सस्पेंड

समस्तीपुर सदर अस्पताल का पोस्टमार्टम कर्मी सस्पेंड. पुराने एक मामले में कर्मचारी को किया गया सस्पेंड. 50 हजार रुपए रिश्वत मांगने पर जांच जारी. प्रभारी डीएम विनय कुमार राय ने दी जानकारी.

MLC चुनाव के नामांकन की स्क्रूटनी का काम पूरा

MLC चुनाव के नामांकन की स्क्रूटनी का काम पूरा. जांच में सभी 7 उम्मीदवारों का नामांकन दुरुस्त. सभी उम्मीदवारों का निर्विरोध जीत तकरीबन तय.

कानून व्यवस्था पर समीक्षा बैठक कर रहे नीतीश कुमार 

सीएम के साथ कानून व्यवस्था पर समीक्षा बैठक. शराबबंदी और अपराध पर सख्त कार्रवाई के निर्देश. मीटिंग में गृह विभाग के सभी अफसर रहे मौजूद.

लालू और राबड़ी देवी कोर्ट में हुए पेश

पटना- लालू और राबड़ी देवी कोर्ट में हुए पेश. 2010 में धरना प्रदर्शन के मामले में हुई पेशी. मानहानि के एक मामले में भी कोर्ट में हुई पेशी.

पटना-कटिहार इंटरसिटी में लगेंगे अतिरिक्त कोच

पटना. पटना और कटिहार के बीच चलायी जाने वाली 15713/15714 पटना-कटिहार-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में 10 जून से 24 जून तक एसी चेयरकार एवं 2 एस श्रेणी के एक-एक अतिरिक्त कोच लगाये जायेंगे.

छपरा में सीएसपी से हजारों रुपये लेकर फरार हुए अपराधी

बिहार के छपरा से बड़ी खबर सामने आ रही है. छपरा में सीएसपी में बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है. सीएसपी से हजारों रुपये लेकर फरार हो गये है. यह घटना छपरा के अमनौर थाना क्षेत्र के पुरैना गांव की है.

गांजा व ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

पटना. दीघा थाने की पुलिस ने 65 ग्राम गांजा व चार पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पोलसन स्थित एक निजी स्कूल के पास से जहानाबाद के पिंटू और दीघा के विवेक कुमार को गिरफ्तार किया है. दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है.

पटना-मेरठ के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलायी जाएंगी

आरआरबी परीक्षा के मद्देनजर पटना- मेरठ सिटी और बरौनी-लखनऊ के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेंगी. गाड़ी संख्या 03257 पटना- मेरठ सिटी परीक्षा स्पेशल ट्रेन 10 जून को शाम 4:55 बजे पटना से खुल कर अगले दिन दोपहर 11:20 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी. वहीं, गाड़ी संख्या 03258 मेरठ सिटी-पटना परीक्षा स्पेशल ट्रेन 16 जून को रात नौ बजे मेरठ सिटी से खुल कर अगले दिन शाम पांच बजे पटना पहुंचेगी. यह ट्रेन आरा, बक्सर, दीन दयाल उपाध्याय जं., वाराणसी, प्रतापगढ़, लखनऊ, मुरादाबाद, हापुड़ स्टेशनों पर रुकेगी. इसमें शयनयान श्रेणी के 14 और साधारण श्रेणी के दो कोच लगेंगे.

बिहार के दोनों डिप्टी सीएम और मंत्री नीरज बबलू आज पूर्णिया में

पूर्णिया में आज कार्यक्रम है जिसमें मंत्री नित्यानंद राय, बिहार के दोनों डिप्टी सीएम और मंत्री नीरज बबलू शामिल होंगे.

30 जुलाई को बांटे जायेंगे नियुक्ति पत्र

पटना. 32 हजार से अधिक रिक्तियों को भरने चल रहे छठे चरण के माध्यमिक शिक्षक नियोजन में अभ्यर्थी अब एक से अधिक नियोजन इकाइयों में चयनित नहीं हो सकेंगे. विभाग ने अधिसूचना जारी कर साफ कर दिया है कि अंतिम चयन सूची के आधार पर मेधा क्रम में रोस्टर के अनुसार नियत तिथि और स्थान पर काउंसेलिंग के लिए बुलाया जायेगा. काउंसेलिंग के समय रिक्त पदों की संख्या के अनुरूप चयनित अभ्यर्थियों के एसटीइटी प्रमाण पत्र रख लिये जायेंगे. विभागीय अधिसूचना में काउंसेलिंग के बाद नियुक्ति पत्र बांटे जाने की तिथि 30 जुलाई निर्धारित की है.

मुंबई के बांद्रा में जान गंवाने वाले मजदूर के आश्रित को मुआवजा

मुंबई के बांद्रा में बिल्डिंग गिरने से कटिहार निवासी मजदूर की जान चली गयी. इस हादसे में मृतक के आश्रित को आर्थिक मदद का एलान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया.

नरकटियागंज में एक ही परिवार के चार लोग कोरोना संक्रमित

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में कई माह से सुस्त पड़े कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है. यहां एक ही परिवार के चार लोगों के कोरोना संक्रमित पाये जाने से सनसनी फैल गयी है. अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जाने वाली जांच में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं. अस्पताल में जांच के दौरान एक ही परिवार के चार लोगों की एंटीजन जांच में रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आयी है. इसमें पति पत्नी और दो बच्चे शामिल है. स्वास्थ्य कर्मियों ने चारों को दवा किट एवं परामर्श देकर होम कोरेंटिन कर दिया है.

गांजा व ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

पटना. दीघा थाने की पुलिस ने 65 ग्राम गांजा व चार पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पोलसन स्थित एक निजी स्कूल के पास से जहानाबाद के पिंटू और दीघा के विवेक कुमार को गिरफ्तार किया है.

बालू माफियाओं ने एसडीओ पर किया हमला

नवादा. वारिसलीगंज प्रखंड कार्यालय जा रहे सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती के वाहन पर बालू माफियाओं ने हमला बोल दिया है. एसडीओ प्रखंड मुख्यालय जाने के क्रम में शहर के माफी मोड़ के समीप अवैध तरीके से बालू लदे एक ट्रैक्टर को देखा. एसडीओ की गाड़ी को देखते ही बालू लदा ट्रैक्टर छोड़ कर चालक भाग गया. जिसे थाना लाने के क्रम में बालू माफियाओं ने पत्थर बाजी कर दी.

ग्रामीण चिकित्सक की बाइक चोरी

नवादा के कुशाहन स्थित पीएनबी के सीएसपी के समीप एक घर के सामने खड़ी ग्रामीण चिकित्सक बलराम कुमार की बाइक चारी हो गयी. वे अपनी बाइक कुशाहन स्थित पीएनबी के सीएसपी के समीप संजय पंडित के घर के सामने खड़ी कर गया चले गये. वापस लौटने पर बाइक नहीं देख खोजबीन किया पर कुछ पता नहीं चला.

वाणिज्यकर ने ज्वेलरी दुकान से पकड़ी 18 करोड़ की हेराफेरी

पटना. वाणिज्यकर विभाग ने शहर की एक ज्वेलरी दुकान पर छापेमारी कर करीब 50 लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी है. विभाग के अनुसार आयात और निर्यात पर इ-वे बिल की बाध्यता नहीं रहने के कारण इन ज्वेलरी के व्यापारियों द्वारा बड़े पैमाने पर बिना किसी वैध कागजात के माल का परिवहन विभिन्न माध्यमों से कर टैक्स की चोरी की जा रही है. बाकरगंज के एक बड़े थोक व्यापारी की दुकान में निरीक्षण के क्रम में 22 किलो सोने के जेवरात की बिक्री में गड़बड़ी पायी गयी.

पटना जिले में मिले सात नये कोरोना संक्रमित

पटना. जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. बीते एक सप्ताह के बीच रोजाना नये मरीज मिल रहे हैं. गुरुवार को पटना जिले में सात नये कोरोना के मरीज मिले हैं. इनमें दो मरीज पीएमसीएच में पाये गये हैं. इनमें एक महिला मरीज नेहरू नगर की है, जबकि दूसरा मरीज मुजफ्फरपुर का निवासी है. इसे इलाज के लिए परिजन पीएमसीएच लेकर आये थे. इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 52 हो गयी है. हालांकि, 24 घंटे के अंदर चार मरीज स्वस्थ हुए हैं. यहां बता दे कि एक दिन पूर्व जिले में 12 नये मरीज मिले थे.

वोकेशनल कोर्स भवन का उद्घाटन करेंगे शिक्षा मंत्री

पटना. पीयू के साइंस कॉलेज में बने नवनिर्मित वोकेशनल कोर्स भवन का उद्घाटन शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी 11 जून को करेंगे. उक्त भवन में बायोटेक, बीसीए, इन्वायरमेंट साइंस समेत कई वोकेशनल कोर्स चलेंगे. एक स्टूडियो कम मीडिया सेंटर भी स्थापित किया जायेगा.

वीडियो कॉल कर छात्र की ले ली अश्लील तस्वीर, अब मांग रहा 20 हजार

पटना में लगातार सेक्सटॉर्शन के मामले सामने आ रहे हैं. सेक्सटॉर्शन का शिकार बनने वाले अधिकतर ऐसे लोग हैं, जो फेसबुक पर किसी अनजान सुंदर लड़की के फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लेते हैं और वाट्सएप नंबर के साथ ही अन्य जानकारी भी शेयर कर देते हैं. कंकड़बाग थाने के अशोक के एक इंटर के छात्र को भी बदमाशों ने सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाया और अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर डाल कर बदनाम करने की धमकी देकर 20 हजार की रंगदारी मांगी. छात्र ने कंकड़बाग थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह से इसकी शिकायत की है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola