बिहार में अब सिर्फ शनिवार को ही अंचल कार्यालय में मिलेंगे राजस्व कर्मी, बाकी के दिन बदला ठिकाना

Author :Preeti Dayal
Published by :Preeti Dayal
Updated at :13 May 2026 9:59 AM
विज्ञापन
Revenue workers available zonal offices only Saturday

डॉ. दिलीप जायसवाल, मंत्री

Bihar Bhumi: बिहार में अब अंचल कार्यालयों में राजस्व कर्मचारी सिर्फ शनिवार को ही मिलेंगे. बाकी के दिन ब्लॉक में रहकर वे काम करेंगे. बिहार के नए राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल की ओर से आदेश जारी किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Bhumi: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के नए मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल पदभार संभालते ही एक्शन मोड में हैं. लोगों की जमीन से जुड़े समस्याओं का निपटारा जल्द से जल्द हो, इसके लिए आदेश जारी किए जा रहे हैं. इसी क्रम में डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा, राजस्व कर्मचारी केवल शनिवार को ही अंचल कार्यालय में रहेंगे, बाकी दिन वे ब्लॉक में रहकर जमीन से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे.

हर रोज कार्यालयों में नहीं होगी बैठक

जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में डॉ. दिलीप जायसवाल ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे हर रोज कार्यालय में होने वाली बैठक को समाप्त कर राजस्व कर्मचारियों को अपने ब्लॉक में उपस्थिति सुनिश्चित कराएं. अंचल अधिकारी जरूरी होने पर बाकी के दिन ऑनलाइन मोड में बैठक करना सुनिश्चित करेंगे.

उन्होंने कहा है कि विभाग की पहली प्राथमिकता आम लोगों को राहत पहुंचाना है और जमीन से जुड़ी समस्याओं का समय सीमा के अंदर समाधान सुनिश्चित करना आवश्यक है.

ऑनलाइन बैठक में शामिल होंगे राजस्व कर्मचारी

नई व्यवस्था के तहत राजस्व कर्मचारी हर रोज अंचल कार्यालय में होने वाली बैठकों में शामिल नहीं होंगे. सभी कर्मचारी केवल शनिवार को अंचल कार्यालय में उपस्थित रहेंगे. उस दिन भू-समाधान दिवस के दौरान भी उनकी उपस्थिति हो जायेगी. आवश्यकता पड़ने पर शनिवार को छोड़कर अन्य दिनों में वे ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल होंगे.

मंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी राजस्व कर्मचारी रोस्टर के अनुसार अपने-अपने ब्लॉक में उपस्थित रहकर दाखिल-खारिज, परिमार्जन, ई-मापी समेत अन्य राजस्व मामलों के समाधान को प्राथमिकता दें. उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर ही समस्याओं का समाधान होने से आम लोगों को अंचल कार्यालय के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

Also Read: बिहार में लग्जरी कार से शराब का खेल, JDU विधायक का बॉडीगार्ड और एक जवान पकड़ाया

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन