बिहार: MIT के 14 छात्र हॉस्टल से निष्कासित, ब्लैक डॉट के साथ 25 से 50 हजार तक लगा जुर्माना, जानें क्या है कारण

Updated at : 21 Apr 2023 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार: MIT के 14 छात्र हॉस्टल से निष्कासित, ब्लैक डॉट के साथ 25 से 50 हजार तक लगा जुर्माना, जानें क्या है कारण

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एमआइटी में अनुशासन समिति की अनुशंसा के बाद चिह्नित 14 छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित करते हुए ब्लैक डॉट दिया गया है. इसके साथ ही सभी को छात्रवृत्ति से वंचित कर 25 से 50 हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगाया गया है.

विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित MIT में अनुशासन समिति की अनुशंसा के बाद चिह्नित 14 छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित करते हुए ब्लैक डॉट दिया गया है. इसके साथ ही सभी को छात्रवृत्ति से वंचित कर 25 से 50 हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगाया गया है. कॉलेज प्रबंधन के द्वारा ये कार्रवाई एमटेक के छात्र की पिटाई के मामले में दोषी छात्रों पर की गयी है. इसके अलावा मास्टर माइंड के रूप में चिह्नित एक छात्र को कॉलेज से निष्कासित करने का प्रस्ताव किया गया है. इस पर एक-दो दिन में अंतिम निर्णय हो जायेगा. सर्टिफिकेट पर ब्लैक डॉट होने से छात्रों को कहीं भी नौकरी के लिए जाने पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.

14 फरवरी को हुई थी घटना

कैंपस में ही 14 फरवरी को बीटेक के छात्रों ने एमटेक के एक छात्र के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की थी. पीड़ित छात्र ने शिकायत की, तो मामला जांच के लिए अनुशासन समिति के पास भेज दिया गया. काॅलेज के प्राचार्य डाॅ सीबी महतो ने कहा कि बीटेक के छात्रों ने जो किया, यह सामान्य घटना नहीं है. जब शिकायत आयी, तो जांच के लिए कमेटी गठित की गयी. अनुशासन समिति ने शुरू में 24 छात्रों को चिह्नित किया था. जांच के बाद 14 छात्र दोषी पाये गये हैं. उन्हें ब्लैक डाॅट मार्क करते हुए जुर्माना भी लगाया गया है. उन्होंने कहा कि कॉलेज का माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. रजिस्ट्रार प्रो रजनीश ने बताया कि इस मामले में दो छात्र और चिह्नित किये गये हैं. इनमें से एक छात्र मास्टरमाइंड था. उसे कालेज से निष्कासित करने का प्रस्ताव अनुशासन समिति ने दिया है.

Also Read: बिहार: गर्मी ने तोड़ा 7 साल का रिकार्ड, सीएम नीतीश कुमार ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, जानें क्या दिया निर्देश
रैगिंग की एक और शिकायत मिली

एमआइटी में रैगिंग की एक और शिकायत सामने आयी है. एक सप्ताह के अंदर यह दूसरी घटना है. छात्र ने सीधे अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के एंटी रैगिंग सेल को शिकायत भेजी है. सेल ने गुरुवार को काॅलेज प्रशासन को यह जानकारी दी. अनुशासन समिति ने मामले की जांच शुरू की, तो प्रथमदृष्टया मामला इसके विपरीत मिला है. रजिस्ट्रार ने बताया कि जिस छात्र ने एंटी रैगिंग सेल को फोन कर शिकायत की है, जांच के क्रम में उसे ही आरोपित बताया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को मामले की जांच पूरी कर सेल को रिपोर्ट भेज दी जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन