Bihar News: दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कुंभ से लौट रहे बुजुर्ग की मौत, मचा कोहराम
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 15 Feb 2025 4:32 PM
दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड
Bihar News: बिहार से कुंभ जाने वाली सभी ट्रेनों में भयंकर भीड़ देखी जा रही है. इस दौरान कई लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं. अब आरा स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर कुंभ से लौट रहे बुजुर्ग की मौत हो गई.
Bihar News: दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के पश्चिमी गुमटी के समीप शुक्रवार की मध्य रात्रि ट्रेन से गिरकर कुंभ से लौट रहे बुजुर्ग की मौत हो गई. घटना को लेकर लोगों बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मच रही. सूचना पाकर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को वहां से उठाकर थाने ले आई. जानकारी के अनुसार मृतक नारायणपुर थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव वार्ड नंबर 10 निवासी स्व.देवकी सिंह के 66 वर्षीय पुत्र देव कुमार सिंह है और पेशे से किसान थे.

मृतक के बेटे ने क्या बताया
मृतक के बेटे शंभू सिंह ने बताया कि वह 10 फरवरी को घर से अकेले कुंभ नहाने के लिए प्रयागराज गए थे. शुक्रवार की शाम वह प्रयागराज से ट्रेन से वापस आरा लौट रहे थे. इसी बीच शुक्रवार की मध्य रात्रि आरा स्टेशन के पश्चिमी गुमटी के समीप ट्रेन से गिर पड़े, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. इसके बाद रेल पुलिस द्वारा इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सूचना पाकर परिजन शनिवार की सुबह आरा स्टेशन पहुंचे. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. मृतक देव कुमार सिंह के परिवार में पत्नी कमला देवी और चार पुत्र संजय सिंह, शंभू सिंह,महेश सिंह एवं धनेश सिंह है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी कमला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.
इसे भी पढ़ें: दामाद ने ससुर को ही कर लिया किडनैप, कर रहा था यह मांग, जानें पूरा मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










