Bihar Crime: दामाद ने ससुर को ही कर लिया किडनैप, कर रहा था यह मांग, जानें पूरा मामला
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 15 Feb 2025 3:58 PM
Bihar Crime: बिहार के नवादा जिले में मांग न माने जाने पर दामाद ने ससुर को अगवा कर लिया. पुलिस ने इस मामले को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है.
Bihar Crime: नवादा जिले में पारिवारिक विवाद में एक दामाद ने ससुर को किडनैप कर लिया. दामाद उदय साहू ने स्टेशन रोड से अपने ससुर को दिनदहाड़े मंदिर से अगवा कर लिया. पीड़ित के परिजनों के मुताबिक उदय कुछ लोगों के साथ एक गाड़ी में आया और अपने ससुर संजीत कुमार को जबरदस्ती उसमें बिठाकर ले गया. इस घटना के बाद संजीत कुमार के परिवार वाले काफी डरे हुए हैं.
जानें मामला
उदय साहू की शादी 11 मई 2022 को संजीत कुमार की बेटी बबली कुमारी से हुई थी. उदय कोलकाता में रेलवे विभाग में कार्यरत है. उदय अपनी पत्नी बबली के साथ नहीं रहना चाहता था इसलिए तलाक की मांग कर रहा था. उसकी पत्नी के परिवार वाले उदय की मांग मांगने को तैयार नहीं थे. 14 फरवरी (शुक्रवार) को इस मामले की सुनवाई हुई. उदय ने इस दौरान तीन सप्ताह का वक्त मांगा. इसके बाद उदय ने कुछ प्लानिंग की और शनिवार को जब उसके ससुर संजीत कुमार मंदिर में पूजा कर रहे थे तो अपने कुछ लोगों के साथ आकर अपने ससुर को जबरन उठा लिया.
फ़िलहाल दंपति के बीच तलाक की प्रक्रिया पर भी बातचीत चल रही है. शादी होने के एक साल तक सब कुछ सही था लेकिन इसके बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया. धीरे-धीरे मामला इतना बिगड़ गया कि अब तलाक तक की नौबत आ गई है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
मामले को लेकर पुलिस ने क्या कहा?
वर्तमान में उदय और बबली के बीच तलाक को लेकर बातचीत चल रही है, जिसके लिए कोर्ट से तीन हफ्ते का समय लिया गया है. उदय और बबली के मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि परिवार की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है. हमारी टीम सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: Bihar Crime: टॉप-10 लिस्ट में शामिल कुख्यात हुआ गिरफ्तार, दियारा में फैला था आतंक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










