बिहार में भीषण सड़क हादसा, महाकुंभ से लौट रहे पति-पत्नी, बेटा समेत 6 लोगों की मौत
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 21 Feb 2025 9:04 AM
दुर्घटना में कार के उड़े परखच्चे
Accident News: बिहार के भोजपुर जिले में आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हनगंज बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए.
Accident News: बिहार के भोजपुर जिले के आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. हादसा जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हनगंज बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ. जहां तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसका एक पहिया 20 फीट दूर जा गिरा. कार में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके शव अंदर फंसे रह गए. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मृतकों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया.
महाकुंभ स्नान से लौट रहा था परिवार
मृतक परिवार पटना के जक्कनपुर का रहने वाला था और प्रयागराज में महाकुंभ स्नान कर लौट रहा था. परिजनों के अनुसार, सभी लोग गुरुवार को पटना से प्रयागराज गए थे और शुक्रवार सुबह लौटते समय कार चालक को झपकी लगने से यह दर्दनाक हादसा हो गया.
पति-पत्नी, बेटा-बेटी समेत 6 की मौत
मृतकों की पहचान हो गई है. मृतकों में 4 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं. पटना के जक्कनपुर स्थित सुदामा कॉलोनी निवासी स्व. विशुन देव प्रसाद के 62 वर्षीय बेटे संजय कुमार, 58 वर्षीय पत्नी करुणा देवी, 25 वर्षीय बेटे लाल बाबू सिंह उनकी भतीजी और कौशलेंद्र कुमार की बेटी प्रियम कुमारी शामिल हैं. साथ ही पटना के कुम्हरार निवासी आनंद सिंह की 28 वर्षीय बेटी आशा किरण, चंद्रभूषण प्रसाद की 25 वर्षीय बेटी जूही रानी शामिल हैं.
शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










