भोजपुर: गुरुवार को घर से घूमने के लिए निकला युवक, सोन नदी में डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम…

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 03 Aug 2024 11:55 AM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bhojpur News: भोजपुर से एक खबर सामने आ रही है, जहां सोन नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है. घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के दुर्जन चक गांव निवासी सुभाष कुमार का 18 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार बताया जा रहा है.

विज्ञापन

Bhojpur News: बिहार में सभी नदियां उफान पर है, जिससे आए दिन डूबने की घटना सामने आ रही है. इसी क्रम में भोजपुर से एक खबर सामने आ रही है, जहां सोन नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है. घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है.

कोईलवर थाना क्षेत्र के गोरिया घाट स्थित सोन नदी के किनारे से शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद किया गया है. जानकारी के मुताबिक मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के दुर्जन चक गांव निवासी सुभाष कुमार का 18 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार बताया जा रहा है.

बता दें कि कुंदन कुमार पेशे से ट्रक खलासी बताया जा रहा है. मृतक का चचेरे भाई जितेंद्र कुमार का कहना है कि गुरुवार की सुबह घर से घूमने को बोलकर निकला उसके बाद शाम तक घर वापस नहीं आया. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन कुंदन का पता नहीं चल सका.

ये भी पढ़ें: बूढ़ी गंडक में स्नान के दौरान एक हीं घर की दो बच्ची की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम, दोनों ममेरी और फुफेरी बहन…

स्थानीय थाना द्वारा दी गई मृत्यु की सूचना

रिपोर्ट के मुताबिक घर वालों को मृत्यु की सूचना स्थानीय द्वारा दी गई. उसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घर वालों का रो- रोकर बुरा हाल हुआ है. बता दें कि कोईलवर सिक्स लेन पुल के नीचे गोरिया घाट स्थित सोन नदी के किनारे से युवक का शव स्थानीय थाना द्वारा बरामद किया गया है. सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे.

पुलिस ने शव को बरामद कर सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम कराया उसके बाद परिजनों को सौंप दिया. मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक घर की जिम्मेदारियों को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करता था.

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराया

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन