ePaper

पत्नी शादी में गयी तो नाराज पति ने खुद को मारी गोली, मौत

Updated at : 22 Feb 2017 12:05 PM (IST)
विज्ञापन
पत्नी शादी में गयी तो नाराज पति ने खुद को मारी गोली, मौत

आरा :बिहारमें आराके नावानगर में सोमवार की रात पत्नी के शादी समारोह में जाने से नाराज युवक ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली. गोली चलने के बाद घर में अफरा-तफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार सोनवर्षा ओपी के रामनगर पासी टोला निवासी अरविंद पासी का अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ था. इसके बाद […]

विज्ञापन

आरा :बिहारमें आराके नावानगर में सोमवार की रात पत्नी के शादी समारोह में जाने से नाराज युवक ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली. गोली चलने के बाद घर में अफरा-तफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार सोनवर्षा ओपी के रामनगर पासी टोला निवासी अरविंद पासी का अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ था. इसके बाद उसने अपने सिर में गोली मार ली.

जख्मी हालत में उसे आरा सदर अस्पताल लाया गया. वहां पर चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि गांव में डोमा पासी के यहां गौना की बरात लौट कर आयी थी. अरविंद की पत्नी उस समारोह में शामिल होने गयी थी. जब वह घर पहुंची, तो इस बात को लेकर पति -पत्नी में वि वाद हो गया.

देखते-ही-देखते मामला बढ़ गया और अरविंद ने कट्टे से अपने सिर में गोली मार ली. घायल को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां से रेफर होने के बाद पटना ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. इस मामले में पुलि स कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. पुलिस जांच कर रही है कि उसके घर में कट्टा कहां से पहुंचा. इसकी भी जांच हो रही है कि घटना के पीछे कोई और वजह तो नहीं है.

मौके पर पहुंची पुलिस को काफी देर बाद पता चल पाया कि अरविंद को गोली लगी है. ओपी प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि आरा से बयान की कॉपी आयेगी, तब पता चलेगा कि मामला क्या है. इस संबंध में ग्रामीण कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन