बिहार : आरा में लापता युवक का शव कुएं में मिला, भीड़ ने पुलिस जीप फूंका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2017 7:17 PM
आरा : बिहार के भोजपुर जिले के नक्सल प्रभावित सहार थाना अंतर्गत एकवारी गांव से कल रात से लापता एक युवक का शव उसी गांव के एक कुएं से बरामद होने से आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, हथियार छीन लिए और गश्ती जीप को आग के हवाले कर दिया. पुलिस अधीक्षक छत्रनील सिंह […]
आरा : बिहार के भोजपुर जिले के नक्सल प्रभावित सहार थाना अंतर्गत एकवारी गांव से कल रात से लापता एक युवक का शव उसी गांव के एक कुएं से बरामद होने से आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, हथियार छीन लिए और गश्ती जीप को आग के हवाले कर दिया.
पुलिस अधीक्षक छत्रनील सिंह ने बताया कि मृतक युवक का नाम सुनील सिंह उर्फ प्र्रिंस कुमार (22) है जो एकवारी गांव स्थित अपने मामा के घर आया हुआ था तथा बीती रात्रि से वह लापता बताया जा रहा था. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने सुनील का शव एकवारी गांव के ही एक कुआं से आज सुबह बरामद किया. इसी दौरान गश्ती गाड़ी को देखते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव किया तथा पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया.
उग्र ग्रामीणों को देख पुलिसकर्मी प्राण रक्षा के लिए जब वहां से जाने लगे तो ग्रामीणों ने उनसे एक राइफल और एक कारबाइन छीन लिया तथा गश्ती जीप में आग लगा दी. पुलिस द्वारा हथियार बरामदगी के लिए प्रयास जारी है. क्षत्रनील ने बताया कि पथराव में घायल हुए दो पुलिस जवानों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय आरा स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










