बस-बोलेरो भिड़ंत में महिला की मौत, 6 जख्मी, अस्पताल में हंगामा

आरा (भोजपुर ): बस व बोलेरो की सीधी भिड़ंत में मंगलवार की सुबह एक महिला की मौत हो गयी और आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मृत महिला और गंभीर रूप से घायल लोग बोलेरो पर सवार थे. बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है और बस खाई में पलट गयी है. […]
आरा (भोजपुर ): बस व बोलेरो की सीधी भिड़ंत में मंगलवार की सुबह एक महिला की मौत हो गयी और आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मृत महिला और गंभीर रूप से घायल लोग बोलेरो पर सवार थे. बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है और बस खाई में पलट गयी है. बस पर चार लोग सवार थे, जिन्हें मामूली चोट आयी है. हादसा कोइलवर थाने के आरा-पटना हाइवे पर कायमनगर के समीप हुआ. मृत महिला अपने पति को इलाज कराने के लिए पटना ले जा रही थी, तभी रास्ते में यह घटना हुई. मृतका का बीमार पति भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. घटना के बाद शव व घायलों को लेकर लोग सदर अस्पताल पहुंचे.
जानकारीके मुताबिक यहां पोस्टमार्टम में विलंब होने पर लोगों ने जमकर हंगामा मचाया. मृतका उदवंतनगर थाने के जैदपुर निवासी रवींद्र सिंह की पत्नी 50 वर्षीया मालती देवी है. महिला के रिश्तेदार जगदीशपुर थाने के कौरा गांव निवासी गोपाल सिंह बोलेरो चला रहे थे और उनके साथ युवक मनीष सिंह बैठे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही बस ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बस चाट में पलट गयी. हादसे में बोलेरो पर सवार महिला मालती देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं, पति रवींद्र सिंह, चालक गोपाल सिंह व साथ बैठे मनीष सिंह जख्मी हो गये. सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. मनीष सिंह की स्थिति चिंताजनक है. उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया है. घटना के बाद बसचालक फरार होने में सफल रहा. पुलिस ने बस व बोलेरो को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




