यात्रियों से भरी जीप पलटी, महिला की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Dec 2016 12:50 AM (IST)
विज्ञापन

घटना में दर्जन भर हुए जख्मी, अस्पताल में कराया गया भरती विरोध में ग्रामीणों ने जानकी बाजार-बैरिया मार्ग को किया जाम आरा/सरैया : बड़हरा प्रखंड के ख्वासपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत जानकारी बाजार के समीप यात्रियों से भरी एक जीप पलट गयी. इसमें एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं अन्य महिलाओं […]
विज्ञापन
घटना में दर्जन भर हुए जख्मी, अस्पताल में कराया गया भरती
विरोध में ग्रामीणों ने जानकी बाजार-बैरिया मार्ग को किया जाम
आरा/सरैया : बड़हरा प्रखंड के ख्वासपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत जानकारी बाजार के समीप यात्रियों से भरी एक जीप पलट गयी. इसमें एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं अन्य महिलाओं व बच्चे समेत दर्जन भर लोग जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया है. मृत महिला खलीफा टोला निवासी राम पुकार यादव की पत्नी रीना देवी है. घटना के बाद नाराज लोगों ने जानकी बाजार-बैरिया मार्ग को जाम कर दिया और हंगामा मचाया. स्थानीय लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से जाम हटवाया गया.
इसकी वजह से जानकी बाजार पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा. जानकारी के अनुसार खवासपुर ओपी क्षेत्र के खलीफा टोला व हरि के टोला के लोग गांव से मेला देखने के लिए जीप से जा रहे थे. इसमें महिलाएं व बच्चे भी सवार थे. जानकी बाजार के समीप चालक नियंत्रण खो बैठा और जीप पलट गयी. इसमें महिला रीना देवी को गंभीर चोट लगी थी, जिनकी मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं दर्जन भर लोग घायल हो गये. जीप पलटने के बाद उस पर सवार सभी लोग दब गये थे. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.
यूपी के सुरीठ बाबा के मेला जा रहे थे लोग : जानकारी के अनुसार जीप में सवार यात्री उत्तर प्रदेश स्थित सुरीठ बाबा के मेले में जा रहे थे. जानकी बाजार से कुछ किलोमीटर की दूरी पर ही यह मेला लगता है. महिला की मौत के बाद उसके घर में मातम पसरा हुआ है.
घटना में ये लोग हुए घायल : घायलों में हरि के टोला की पूनम देवी, नेहा कुमारी, रितेश कुमार, नितेश कुमार, सुमन कुमारी, शुभम कुमार, विशाल, पूजा कुमारी, पिंकी, पिंटू कुमार, चिंता देवी, निभा कुमारी, खलीफा टोला की सोनी देवी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










