महाराजा कॉलेज पहुंचा क्रिकेट के फाइनल में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Dec 2016 4:33 AM (IST)
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मैच आज आरा : वीर कुंवर सिंह विवि अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर शेरशाह कॉलेज सासाराम और महाराजा कॉलेज के बीच खेला गया. यह मैच 25-25 ओवरों का हुआ. टॉस जीत कर महाराजा कॉलेज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. महाराजा […]
विज्ञापन
दूसरा सेमीफाइनल मैच आज
आरा : वीर कुंवर सिंह विवि अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर शेरशाह कॉलेज सासाराम और महाराजा कॉलेज के बीच खेला गया. यह मैच 25-25 ओवरों का हुआ. टॉस जीत कर महाराजा कॉलेज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. महाराजा कॉलेज की टीम 24 ओवरों में 155 रन बनाकर आउट हो गयी. इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी शेरशाह कॉलेज की पूरी टीम 100 रनों पर ही सिमट गयी. इस तरह 55 रनों से जीत दर्ज कर महाराजा कॉलेज ने फाइनल में अपनी जगह बना लिया. महाराजा कॉलेज के संतोष ने 50, गौतम ने 24 तथा सागर ने 21 रन बनाये.
हृदयानंद ने तीन विकेट एवं रोहित व संतोष ने दो-दो विकेट लिये. मैन ऑफ द मैच संतोष को दिया गया. आयोजन सचिव डॉ नरेंद्र प्रताप पालित ने बताया कि गुरुवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच एचडी जैन कॉलेज और एसबी कॉलेज के बीच खेला जायेगा. मौके पर प्राचार्य डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ सुरेश प्रसाद सिंह, डॉ शेखर कुमार, डॉ ओपी राय, यशवंत सिंह, अनिरुद्ध कुमार सिंह आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










