स्कूल में कुव्यवस्था पर किया हंगामा, रोड जाम

Published at :22 Dec 2016 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल में कुव्यवस्था पर किया हंगामा, रोड जाम

आरा/संदेश : संदेश प्रखंड के बागा मध्य विद्यालय में व्याप्त कुव्यवस्था के खिलाफ बुधवार को छात्रों और अभिभावकों ने मोरचा खोल दिया. स्कूल में हंगामा किया गया और सड़क जाम कर विरोध जताया गया. सड़क जाम से लगभग आधा घंटे तक आवागमन बाधित रहा. स्कूल में हंगामे से पूरे दिन पठन-पाठन ठप रहा और अफरातफरी […]

विज्ञापन

आरा/संदेश : संदेश प्रखंड के बागा मध्य विद्यालय में व्याप्त कुव्यवस्था के खिलाफ बुधवार को छात्रों और अभिभावकों ने मोरचा खोल दिया. स्कूल में हंगामा किया गया और सड़क जाम कर विरोध जताया गया. सड़क जाम से लगभग आधा घंटे तक आवागमन बाधित रहा. स्कूल में हंगामे से पूरे दिन पठन-पाठन ठप रहा और अफरातफरी का माहौल कायम रहा. अभिभावक व छात्र स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. लगभग दो घंटे तक हंगामा होता रहा और इसके बाद लोग सड़क पर उतर गये. बाद में स्कूल प्रबंधन द्वारा व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया गया तब जाकर हंगामा शांत हुआ.

जानकारी के अनुसार स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है. अभिभावकों का आरोप है कि मध्याह्न भोजन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है और पढ़ाई भी नहीं होती है. शिक्षक बैठ कर आपस में बातें करते रहते हैं. ग्रामीणों द्वारा कई बार व्यवस्था में सुधार लाने की हिदायत दी गयी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. परेशान होकर अभिभावकों व छात्रों ने स्कूल में हंगामा खड़ा कर दिया. स्कूल में विरोध प्रदर्शन करने के बाद छात्र व अभिभावक संदेश-अजिमाबाद पथ पर उतर गये और प्रदर्शन करने लगे. लगभग आधा घंटे तक सड़क जाम रहा, जिससे वाहनों की दोनों ओर कतार लग गयी. विरोध प्रदर्शन में पूर्व सरपंच धर्मेंद्र सिंह, अजय कुमार, दीनदयाल, मंटू ओझा, कामख्या शर्मा, सुधीर कुमार सहित कई लोग शामिल थे.

बागा मध्य विद्यालय में छात्रों व अभिभावकों ने जताया विरोध
स्कूल प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन