आरा में इंजीनियरिंग, कोइलवर में मेडिकल कॉलेज खुलेगा

Published at :21 Dec 2016 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
आरा में इंजीनियरिंग, कोइलवर में मेडिकल कॉलेज खुलेगा

आरा : पहले नेताओं को सुधरना होगा, तभी भ्रष्टाचार मिट सकता है और देश खुशहाल हो सकता है. जनता को सद्चरित्र एवं ईमानदार लोगों को ही वोट देना चाहिए. उक्त बातें सांसद राज कुमार सिंह ने भ्रष्टाचार विषय पर आयोजित बुद्धिजीवियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार देश के सभी […]

विज्ञापन

आरा : पहले नेताओं को सुधरना होगा, तभी भ्रष्टाचार मिट सकता है और देश खुशहाल हो सकता है. जनता को सद्चरित्र एवं ईमानदार लोगों को ही वोट देना चाहिए. उक्त बातें सांसद राज कुमार सिंह ने भ्रष्टाचार विषय पर आयोजित बुद्धिजीवियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार देश के सभी अंगों को खोखला कर रहा है. भ्रष्टाचार हमेशा ऊपर से फैलता है और धीरे-धीरे नीचे तक जाता है. उन्होंने राजनीतिक दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अपराधी तत्वों को टिकट देकर कोई भी दल भ्रष्टाचार मुक्त देश व समाज बनाने की बात कैसे कर सकता है. हर राजनीतिक दल इस रोग से ग्रसित हैं. भारतीय समाज अपने मन तथा सोच को पराधीन बना दिया है. उसे इस स्थिति से मुक्त होना होगा.

राजनीतिक कार्यकर्ताओं को देशहित एवं समाजहित में अपनी महत्वाकांक्षा को छोड़ कर अपने दल के शीर्षस्थ नेताओं को गलत कारनामों को स्पष्ट रूप से कहना होगा तथा उसका विरोध करना होगा. जनता को स्वच्छ राजनीति के लिए स्वच्छ लोगों को राजनीति में आने का मौका देना चाहिए. लोगों को सावधान करते हुए उन्होंने कहा कि मन की लालसा एवं गलत महत्वाकांक्षा से बचें अन्यथा इसी के द्वारा भ्रष्टाचार के दरवाजे खुलते हैं. भ्रष्टाचारमुक्त भारत बनाने के लिए शिक्षकों को चरित्रवान विद्यार्थी तैयार करना होगा, क्योंकि विद्यार्थी शिक्षकों के चरित्र से ही सीख लेता है. अच्छाई की शुरुआत परिवार स्तर से ही करनी चाहिए.
संगोष्ठी में पवन श्रीवास्तव, डॉ विजय कुमार सिंह ने भी विचार व्यक्त किये. अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामाधार सिंह ने किया, जबकि संचालन कार्यक्रम के समन्वयक इ धीरेंद्र सिंह ने किया. मौके पर उपस्थित लोगों में मिथिलेश कुशवाहा, आचार्य भारत भूषण पांडेय, अरुण कुमार सिन्हा, सुरेश सिंह, डॉ हरेंद्र पांडेय, सीडी शर्मा, सविता सिंह, सूर्यनाथ सिंह, डॉ रमेश कुमार सिन्हा, प्रह्लाद राय, प्रो कुंदन सिंह, डॉ पूनम सिंह, राजेंद्र तिवारी, प्रो किस्मत सिंह, मीरा त्रिपाठी, कुसुम देवी, रमेश सिंह, संजय सिंह, रोहित श्रीवास्तव, अपूर्वा तथा सूर्यकांत पांडेय आदि उपस्थित थे.
पहले नेताओं को सुधरना होगा, तभी भ्रष्टाचार मिटेगा : सांसद
भ्रष्टाचार विषय पर आयोजित किया गया सेमिनार
भ्रष्टाचार मुक्त समाज को लेकर आयोजित संगोष्ठी में सांसद राज कुमार सिंह व अन्य.
पूर्वी गुमटी पर ओवरब्रिज का शिलान्यास 16 को
सेमिनार में भ्रष्टाचार पर विचार व्यक्त करने के साथ सांसद ने जिले व शहर की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला. सांसद ने बताया कि पूर्वी गुमटी पर 16 जनवरी को ओवरब्रिज का शिलान्यास किया जायेगा. आरा स्टेशन पर गाड़ियों के मेंटेनेंस की व्यवस्था की जायेगी तथा यहां से झारखंड के लिए गाड़ियां खुले, इसका प्रयास कर रहा हूं. आरा-सासाराम स्टेट हाइवे को नेशनल हाइवे की अनुमति दिला चुका हूं. इसे फोर लेन कराने की दिशा में काफी काम कर चुका हूं. उन्होंने अपने द्वारा क्षेत्र में किये जानेवाले विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज कोइलवर में तथा इंजीनियरिंग कॉलेज आरा में खोला जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन