वृद्धा को ऑटो ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

आरा : नगर थाना क्षेत्र के शिवगंज मोड़ पर एक ऑटो ने वृद्ध महिला को धक्का मार दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. वृद्ध महिला की हालत अभी नाजुक बनी हुई है. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल महिला शिवगंज मुहल्ले के रहने वाले नरेश महतो की पत्नी रखमुना […]
आरा : नगर थाना क्षेत्र के शिवगंज मोड़ पर एक ऑटो ने वृद्ध महिला को धक्का मार दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. वृद्ध महिला की हालत अभी नाजुक बनी हुई है. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल महिला शिवगंज मुहल्ले के रहने वाले नरेश महतो की पत्नी रखमुना देवी बतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि महिला घर से आंख का ऑपरेशन कराने के लिए जा रही थी. इसी बीच तेज गति से आ रहे ऑटो ने वृद्ध महिला को जोरदार टक्कर मार दी. घटना के बाद वह ऑटोचालक फरार हो गया. वहीं, रास्ते से गुजर रहे एक युवक ने मानवता दिखाते हुए जख्मी वृद्ध महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










