चौसा में आयोजित की गयी मजदूर यूनियन की सभा

चौसा : मजदूर कांग्रेस इंटक राज्यस्तरीय कार्यसमिति के तत्वावधान में प्रखंड मुख्यालय के खिलाफतपुर गांव में मजदूर यूनियन थर्मल पावर चौसा इकाई के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कांग्रेस जिला कमेटी कोषाध्यक्ष रवींद्रनाथ उपाध्याय उर्फ बुचा बाबा की अध्यक्षता व उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा के संचालन में आयोजित उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि […]
चौसा : मजदूर कांग्रेस इंटक राज्यस्तरीय कार्यसमिति के तत्वावधान में प्रखंड मुख्यालय के खिलाफतपुर गांव में मजदूर यूनियन थर्मल पावर चौसा इकाई के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कांग्रेस जिला कमेटी कोषाध्यक्ष रवींद्रनाथ उपाध्याय उर्फ बुचा बाबा की अध्यक्षता व उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा के संचालन में आयोजित उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि इंटक प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इसके पहले सभी आगंतुकों को अंग-वस्त्र, फूल- माला व बुके देकर स्वागत किया गया. अपने अभिभाषण में उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों, मजदूरों व गरीबों के हक की लड़ाई लड़ते आयी है और आगे भी यह हम सभी श्रमिक संगठनों के लिए कार्य करते रहेंगे.
केंद्र सरकार की किसान, मजदूर व गरीब विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए मोदी सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार जब तक मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी 21 हजार नहीं करती, तब तक देश की आर्थिक विषमता दूर नहीं किया जा सकता. इंटक श्रमिकों व मजदूरों की हक व उत्थान की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तत्पर है. विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सदर विधायक संजय तिवारी ने कहा कि थर्मल पावर प्लांट में स्थानीय मजदूरों के नियोजन को लेकर इंटक लड़ाई लड़ रहा है. आप संगठित होकर अपनी मांग को उठाते रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










