सुशासन दिवस के रूप में मनाएं जन्मदिन

आरा : प्रत्येक जिले के बूथ स्तर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस मनाया जायेगा. इनके जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में कार्यकर्ता मनायेंगे. उक्त बातें भाजपा द्वारा जैन धर्मशाला में शाहाबाद प्रक्षेत्र की बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान पार्षद मंगल पांडेय ने कही. उन्होंने कहा कि जनवरी […]
आरा : प्रत्येक जिले के बूथ स्तर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस मनाया जायेगा. इनके जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में कार्यकर्ता मनायेंगे. उक्त बातें भाजपा द्वारा जैन धर्मशाला में शाहाबाद प्रक्षेत्र की बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान पार्षद मंगल पांडेय ने कही.
उन्होंने कहा कि जनवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय का वांङ्गमय कार्यक्रम आयोजित होगा. कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए श्री पांडेय ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले के प्रधानाध्यापक, डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता एवं प्रबुद्ध लोगों की सूची बनाकर उनसे संपर्क करें तथा कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह करें. इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे. वहीं, उन्होंने प्रखंड स्तर पर 15 दिन प्रवास करने वाले कार्यकर्ताओं की सूची बनाने, फरवरी में इन कार्यकर्ताओं का वर्ग आयोजित करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










