अस्पताल से सड़क तक हंगामा

स्टेशन के समीप सड़क जाम कर की आगजनी पोस्टमार्टम में विलंब पर सदर अस्पताल में हंगामा आरा : साथी की हत्या से नाराज ऑटो चालकों ने शुक्रवार को जम कर बवाल मचाया. ऑटो चालकों ने स्टेशन के समीप सड़क को जाम कर दिया और टायर जला कर आगजनी की गयी. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम में […]
स्टेशन के समीप सड़क जाम कर की आगजनी
पोस्टमार्टम में विलंब पर सदर अस्पताल में हंगामा
आरा : साथी की हत्या से नाराज ऑटो चालकों ने शुक्रवार को जम कर बवाल मचाया. ऑटो चालकों ने स्टेशन के समीप सड़क को जाम कर दिया और टायर जला कर आगजनी की गयी.
सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम में विलंब होने पर भी हंगामा मचाया. इसकी वजह से घंटों अफरातफरी का माहौल कायम रहा. नवादा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. ऑटो चालकों को समझाने में पुलिस प्रशासन को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी. सड़क जाम और ऑटो नहीं चलने से आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. बता दें कि केजी रोड के रहने वाले ऑटो चालक मनोज पंडित की हत्या बड़हरा थाना क्षेत्र में चाकू से गोदकर कर दी गयी थी. ऑटो चालक का शव पुलिस ने लावारिस हालत में सड़क किनारे से बरामद किया था.
शुक्रवार की सुबह जब ऑटो चालकों को इस घटना की जानकारी मिली, तो सभी उग्र हो गये और सड़क पर उतर गये. पहले ऑटो चालक सदर अस्पताल पहुंचे. वहां शव पोस्टमार्टम के लिए रखा हुआ था. पोस्टमार्टम में विलंब होने पर चालक उग्र हो गये और हंगामा करने लगे.
डॉक्टर के आने पर पोस्टमार्टम हुआ और तब जाकर अस्पताल का हंगामा शांत हुआ. इसके बाद ऑटो चालक शव को लेकर स्टेशन पहुंच गये और रोड जाम कर दिया. लगभग दो घंटे तक स्टेशन के समीप शव के साथ प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










