अपराधियों ने कतिरा मोड़ के पास ठेकेदार को मारी गोली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Oct 2016 1:07 AM (IST)
विज्ञापन

हथियार लहराते भाग निकले अपराधी निजी अस्पताल में चल रहा इलाज आरा : कतिरा मोड़ के समीप बुधवार को हथियारों से लैस अपराधियों ने एक ठेकेदार को गोली मार दी. गोली पैर में लगी है. जख्मी का मरा समझ अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर हथियार लहराते हुए भाग निकले. जख्मी को इलाज के लिए सदर […]
विज्ञापन
हथियार लहराते भाग निकले अपराधी
निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
आरा : कतिरा मोड़ के समीप बुधवार को हथियारों से लैस अपराधियों ने एक ठेकेदार को गोली मार दी. गोली पैर में लगी है. जख्मी का मरा समझ अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर हथियार लहराते हुए भाग निकले. जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाकर भरती कराया गया है. कतिरा निवासी दिनेश सिंह के पुत्र अमरेश सिंह घर से काम के लिए जा रहे थे, तभी कतिरा सुधा डेयरी के समीप अपराधियों ने गोली मार दी. स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां गोली निकालने के लिए परिजन जख्मी को प्राइवेट क्लिनिक में लेते गये. नवादा थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










