शरीर में ही फंसी थी गोली पुलिस ने भेज दिया जेल

आरा : बीते 19 अक्तूबर को जमीन विवाद के दौरान बड़हरा में हुई मारपीट एवं गोलीबारी की घटना ने तूल पकड़ लिया है. बुधवार को जमानत पर मंडल कारा से रिहा हुए बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के रहनेवाले रामजी राय के पुत्र गुड्डु कुमार का आरोप है कि मेरा इलाज कराने के बदले […]
आरा : बीते 19 अक्तूबर को जमीन विवाद के दौरान बड़हरा में हुई मारपीट एवं गोलीबारी की घटना ने तूल पकड़ लिया है. बुधवार को जमानत पर मंडल कारा से रिहा हुए बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के रहनेवाले रामजी राय के पुत्र गुड्डु कुमार का आरोप है कि मेरा इलाज कराने के बदले जेल में भेज दिया गया.
गुड्डु कुमार के शरीर में ही छर्रा फंसा हुआ है. सेमरा निवासी गुड्डु कुमार ने बड़हरा के थानाध्यक्ष पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. बुधवार को सदर अस्पताल पहुंचे गुड्डु कुमार ने कहा कि इलाज के दौरान गोली नहीं निकाली गयी. छर्रा मेरे शरीर में फंसा है. बता दें कि 19 अक्तूबर को आपसी विवाद के दौरान दो पक्षों में गोलीबारी हुई थी और दोनों तरफ से लोग जख्मी हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










