राज्य परियोजना निदेशक ने परीक्षा का लिया जायजा

Published at :27 Oct 2016 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य परियोजना निदेशक ने परीक्षा का लिया जायजा

कोइलवर : प्रखंड के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में होने वाले अर्धवार्षिक परीक्षा का जायजा लेने निदेशक पहुंचे. राज्य शिक्षा परियोजना के निदेशक संजय सिह व बिहार शिक्षा परियोजना के मुख्य लेखा पदाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह कोइलवर पहुंच कई विद्यालयों का निरीक्षण किया. इस दौरान मध्य विद्यालय बालक, कन्या मध्य विद्यालय, कोइलवर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, उर्दू […]

विज्ञापन

कोइलवर : प्रखंड के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में होने वाले अर्धवार्षिक परीक्षा का जायजा लेने निदेशक पहुंचे. राज्य शिक्षा परियोजना के निदेशक संजय सिह व बिहार शिक्षा परियोजना के मुख्य लेखा पदाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह कोइलवर पहुंच कई विद्यालयों का निरीक्षण किया. इस दौरान मध्य विद्यालय बालक,

कन्या मध्य विद्यालय, कोइलवर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, उर्दू विद्यालय, धंडीहा समेत कई विद्यालयों में पहुंच बच्चों से जानकारी ली व संबंधित विद्यालयों में हो रही परीक्षा से संतुष्ट दिखे. मौके पर उपस्थित प्रखंड के वरीय साधनसेवी राजाराम सिंह प्रियदर्शी ने बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रखंड के सभी साधनसेवी संकुल समन्वयकों को भी अनुश्रवण की जिम्मेवारी सौंपी गयी है.

इस क्रम में प्रखंड के सभी विद्यालयों में प्रश्नपत्र-सह-उतर पुस्तिका उपलब्ध करा दी गयी है. मालूम हो कि 26 से 29 अक्तूबर तक चलने वाली अर्धवार्षिक परीक्षा में कक्षा एक के बच्चों की मौखिक परीक्षा ली जायेगी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन