माले का धरना पांचवें दिन भी रहा जारी

सहार : प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा माले का 14 सूत्री मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी रहा. धरने में तरारी विधायक सुदामा प्रसाद ने भी भाग लिया. पांचवें दिन बीडीओ दीपचंद जोशी और विधायक सुदामा प्रसाद, प्रखंड प्रमुख मदन सिंह एवं सचिव रमेश सिंह के बीच सभी मुद्दों पर बातचीत […]
सहार : प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा माले का 14 सूत्री मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी रहा. धरने में तरारी विधायक सुदामा प्रसाद ने भी भाग लिया. पांचवें दिन बीडीओ दीपचंद जोशी और विधायक सुदामा प्रसाद, प्रखंड प्रमुख मदन सिंह एवं सचिव रमेश सिंह के बीच सभी मुद्दों पर बातचीत हुई,
मगर कोई नतीजा नहीं निकला जा सका. लोग अनिश्चितकालीन धरना पर डटे रहे. नेतृत्व कर रहे राज्य कमेटी सदस्य सह प्रखंड भाकपा माले सचिव रमेश सिंह ने कहा कि जनता की लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया किया है. धरना में रामदत्त राम, लाल जी प्रसाद, सुरेश राम, राम किशोर राय, हरेंद्र सिंह, लाल बहादुर शास्त्री, विजय भारती, सरोज देते, मदन राम सहित सैकड़ों भाकपा माले नेता शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










