मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की

Published at :20 Oct 2016 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने वीडियो  कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की

आरा : मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी डॉ बीरेंद्र प्रसाद यादव और बिजली कंपनी के अधिकारियों के साथ विद्युत कनेक्शन देने और राजस्व वसूली में तेजी लाने को लेकर समीक्षा की. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि बिजली कंपनी और जिला प्रशासन समन्वय स्थापित कर […]

विज्ञापन

आरा : मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी डॉ बीरेंद्र प्रसाद यादव और बिजली कंपनी के अधिकारियों के साथ विद्युत कनेक्शन देने और राजस्व वसूली में तेजी लाने को लेकर समीक्षा की. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि बिजली कंपनी और जिला प्रशासन समन्वय स्थापित कर बिजली चोरी रोकने को लेकर लगातार अभियान चलाये. साथ ही बिजली बिल की बकाया राशि की वसूल में भी तेजी लायी जाये.

उन्होंने कहा कि राजस्व बढ़ाने के लिए कंपनी विद्युत उपभोक्ताओं को समय पर सही बिजली बिल उपलब्ध करा दे. मुख्य सचिव ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि जिस क्षेत्र से राजस्व वसूली में परेशानी हो रही है अथवा लोग समय पर बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं, उस क्षेत्र का बिजली कनेक्शन काट दें. इस अवसर पर सीएमडी प्रत्यय अमृत तथा साउथ बिहार पावर कंपनी के एमडी आर लक्ष्मणन मौजूद थे, जबकि जिलाधिकारी के साथ उपविकास आयुक्त इनायत खान, अधीक्षण अभियंता तथा कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन