बिना टेंडर चल रहा वाहन स्टैंड अवैध ढंग से हो रही वसूली जंकशन परिसर में लगीं बाइक़ें

Published at :27 Sep 2016 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
बिना टेंडर चल रहा वाहन स्टैंड अवैध ढंग से हो रही वसूली जंकशन परिसर में लगीं बाइक़ें

आरा : दानापुर रेल मंडल अंतर्गत आरा रेलवे स्टेशन पर आवंटित दो पहिया वाहनों का टेंडर निरस्त करने का मामला प्रकाश में आया है. इसके बावजूद वाहन स्टैंड में अवैध तरीके से वाहनों को खड़ा किया जा रहा है. इससे आनेवाले राजस्व का फायदा ठेकेदार को मिल रहा है. वहीं स्टैंड में वाहन खड़े करनेवाले […]

विज्ञापन

आरा : दानापुर रेल मंडल अंतर्गत आरा रेलवे स्टेशन पर आवंटित दो पहिया वाहनों का टेंडर निरस्त करने का मामला प्रकाश में आया है. इसके बावजूद वाहन स्टैंड में अवैध तरीके से वाहनों को खड़ा किया जा रहा है. इससे आनेवाले राजस्व का फायदा ठेकेदार को मिल रहा है. वहीं स्टैंड में वाहन खड़े करनेवाले यात्रियों को ठेकेदार एवं उसके गुर्गे निर्धारित रकम से ज्यादा रुपये लेकर मालामाल हो रहे हैं. अगर कोई यात्री इसका विरोध करता है,

तो उसके गुर्गे मारपीट पर उतारू हो जाते हैं. सीधे-साधे यात्री रुपये देकर किसी तरह इज्जत बचा कर निकल जाते हैं, लेकिन अड़ियल रवैयावाले यात्रियों के साथ हर दिन नोक-झोंक होती रहती है. उस ओर रेलवे पुलिस प्रशासन का ध्यान नहीं जाता है. बता दें कि रेलवे प्रशासन के द्वारा आवंटित जगह से ज्यादा जगहों पर दो पहिया वाहनों को लगाया जाता है. लोगों की बातों पर विश्वास किया जाये, तो प्रतिदिन तकरीबन एक हजार से अधिक दो पहिया वाहन खड़े होते हैं, जिसमें ठेकेदार के आदमी अपने कार्य क्षेत्र से बाहर जाकर तकरीबन दो सौ से अधिक वाहनों को लगाते हैं. इससे रेलवे क्वार्टर हो या आरएमएस आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

नये सिरे से टेंडर कराया जाये : हमें जानकारी मिली है कि ठेकेदार का टेंडर समाप्त हो चुका है. यात्रियों की सुविधाओं को लेकर हमले सीनियर डीसीएम से वार्ता की है. वैसे ठेकेदार को हटा कर नये सिरे से टेंडर कराया जाये, जिससे रेलवे के राजस्व में वृद्धि हो, वहीं यात्रियों को सुविधाएं मिल सके. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर स्टेशन प्रबंधक से भी बातें हुई हैं.
स्टेशन प्रबंधक ने आरपीएफ को मेमो देकर वाहन स्टैंड के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
आरपीएफ को िदया मेमो
वाहन स्टैंड का टेंडर समाप्त हो चुका है. इसके लिए बाजाब्ता आरपीएफ को मेमो दिया जा चुका है. यात्रियों को हर सुविधाएं देने के लिए रेलवे हमेशा तत्पर हैं.
एसएन पाठक, स्टेशन प्रबंधक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन