ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Published at :27 Sep 2016 1:53 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

आरा : आरा- सासाराम रेल खंड पर सोमवार की सुबह फतेह सिंह हाल्ट के समीप इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से अवकाशप्राप्त बैंककर्मी की मौत हो गयी. घटना की खबर मिलते ही उदवंतनगर थाना पुलिस ने शव को बरामद किया. पुलिस ने शव की पंचनामा बना कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. मिली जानकारी […]

विज्ञापन

आरा : आरा- सासाराम रेल खंड पर सोमवार की सुबह फतेह सिंह हाल्ट के समीप इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से अवकाशप्राप्त बैंककर्मी की मौत हो गयी. घटना की खबर मिलते ही उदवंतनगर थाना पुलिस ने शव को बरामद किया. पुलिस ने शव की पंचनामा बना कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. मिली जानकारी के अनुसार उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर निवासी रिटायर बैंककर्मी कृष्णा राम सोमवार की सुबह शौच के लिए खेत की ओर गये थे. वापस आने के दौरान रेल लाइन पार करने के क्रम में इंटरसिटी की चपेट में आ गये, जिससे उनकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन